फरूखनगर उपमण्डल का सपना शीघ्र ही होगा पूरा
फरूखनगर उपमण्डल का सपना शीघ्र ही होगा पूरा
अब राज्य सरकार उपमण्डल का दर्जा देने जा रही
फरूखनगर सहित जिला में 5 उपमण्डल हो जाएंगे
फतह सिंह उजाला
पटौदी। पटौदी और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त पालिका और देहात को मिलाकर फरूखनगर क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने फरूखनगर को उपमण्डल बनाने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। फरूखनगर को उपमण्डल का दर्जा मिलने के बाद गुरूग्राम जिला में 5 उपमण्डल हो जाएंगे। फरूखनगर कस्बा वैसे तो ऐतिहासिक स्थल है, जहां के नवाब अली खां को भारत की आजादी की 1857 की पहली लड़ाई के समय अंगे्रजो का विरोध करने पर दिल्ली में फांसी दी गई थी। वर्तमान में फरूखनगर तहसील और ब्लाॅक मुख्यालय है। इस ऐतिहासिक कस्बे को अब राज्य सरकार उपमण्डल का दर्जा देने जा रही है, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।
हरियाणा प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले गुरूग्राम जिला में वर्तमान में चार उपमण्डल हैं जिनमें गुरूग्राम, सोहना, पटौदी और बादशाहपुर शामिल हैं। फरूखनगर को उपमण्डल का दर्जा मिलने पर गुरूग्राम जिला में 5 उपमण्डल हो जाएंगे। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बादशाहपुर को भी उपमण्डल वर्तमान राज्य सरकार द्वारा अपने पिछले कार्यकाल में उपमण्डल बनाया गया था। फरूखनगर के उपमण्डल बनने से वहां पर एसडीएम सहित कई विभागों के कार्यालय खुलेंगे जिससे कि उस क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। उन्हें अपने रोजमर्रा कार्यो के लिए गुरूग्राम जिला मुख्यालय या पटौदी उपमण्डल में नहीं जाना पडेगा। फरूखनगर फिलहाल पटौदी उपमण्डल का हिस्सा है।
Comments are closed.