Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

खेती-किसानी के अस्तित्व की लड़ाई है किसानों का आंदोलन-चौधरी संतोख सिंह।

13

खेती-किसानी के अस्तित्व की लड़ाई है किसानों का आंदोलन-चौधरी संतोख सिंह।

26 फ़रवरी को मनाया जाएगा युवा किसान दिवस।

प्रधान संपादक योगेश

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 92वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

 किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि किसानों का आंदोलन खेती किसानी के अस्तित्व की लड़ाई है।उन्होंने कहा कि काले कानूनों से सरकार खेती किसानी को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है।उन्होंने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से खेती किसानी गिने चुने पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी और किसान अपने खेत में ही मज़दूर बन कर रह जाएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता को नए कानूनों के बारे में गुमराह कर रही है तथा एग्रो बिज़नेस कानूनों को कृषि क़ानून बता रही है।एक तरफ़ सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के बारे में कह रही है दूसरी तरफ़ सरकार MSP की गारंटी का क़ानून भी नहीं बना रही है। इस तरह किसानों को अपनी फसल की लागत भी नहीं मिल पाएगी।

उन्होंने बताया कि 26 फ़रवरी को धरनास्थल पर युवा किसान दिवस मनाया जाएगा ताकि किसान आंदोलन में युवाओं की ज़्यादा से ज़्यादा भागीदारी हो सके।

उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है तथा हर वर्ग के लोग इससे जुड़ रहे हैं।उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन आज पूरे देश में फैल चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर तीनों काले कानूनों को रद्द कर दें।

धरने पर बैठने में डॉक्टर धर्मबीर राठी,योगेश्वर दहिया, ईश्वर सिंह पातली,बीरेंद्र सिंह कटारिया, बलवान सिंह दहिया, बलकेश बाल, राजबीर पंवार,फूल कुमार, मुकेश डागर, आर सी हुड्डा,सुभाष अधलखा,मेवा सिंह, माइकल डेली हाँ सैनी,शिव सेना से गोतम सैनी,राकेश रितुराज,हरपाल सिंह,प्रेम सिंह सहरावत, जयप्रकाश रेहड़ू, विजय यादव शिकोहपुर,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,डॉक्टर सारिका वर्मा,नवनीत रोज़खेडा,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा, सत्यवीर सिंह धोंचक,विजय लाकड़ा,धर्मबीर ठकरान,महासिंह ठकरान,विंग कमांडर एम एस मलिक,धरम राज भारद्वाज,प्रणव कौशल,भूप सिंह कटारिया, मनोज शोराण,राम बाबू शर्मा, नरेंद्रपाल किलहोड,धर्मेंद्र यादव,विनोद यादव,सुखबीर, दलीप सिंह ठाकरान,शुभम शर्मा,,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अभय पुनिया,पंजाब सिंह, दिलावर सिंह,रामकृष्ण,सतबीर सिंह,इंद्रजीत सिंह,आकाशदीप,दयानंद शर्मा तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading