हरियाणा में गन्ने के दाम 450 रुपए करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे चढ़ूनी ग्रुप ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को कुरुक्षेत्र की सैनी धर्मशाला में हुई राज्यस्तरीय मीटिंग में BKU अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने इसकी घोषणा की। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के विरोध में चल रहे चढ़ूनी ने उनका समर्थन करने की बात कही है। हालांकि, चढ़ूनी ने पहले पत्र लिख SKM पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि सरकार ने संतोषजनक रेट नहीं बढ़ाए, फिर भी इसे किसानों की जीत कह सकते हैं क्योंकि आंदोलन करके 10 रुपए प्रति क्विंटल गन्ने के दाम उन्होंने बढ़वाए हैं। किसानों का आंदोलन आज से खत्म हो रहा है। किसान लंबे समय तक गन्ना नहीं रोक सकता, इसलिए आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया है।
Comments are closed.