BSNL टावर पर चढ़ा किसान नीचे उतरा
हिसार / BSNL टावर पर चढ़ा किसान नीचे उतरा:भाई नहीं दे रहे खेत में रास्ता; प्रशासन को उतारने में लगे 6 घंटे
हिसार में सुबह 6 बजे से BSNL के टावर पर चढ़े किसान को आखिरकार नीचे उतार लिया गया। दौलतपुर निवासी 45 वर्षीय कुलदीप का अपने भाइयों के साथ विवाद चल रहा है। कुलदीप एक बार पहले भी टावर पर चढ़ चुका है। एसडीएम जयवीर यादव मौके पर पहुंचे थे। प्रशासन के अधिकारियों और मीडिया से बातचीत के बाद कुलदीप कुछ नीचे आ गया था। इसके बाद कर्मियों से उसे पकड़ लिया और नीचे ले आए।
Comments are closed.