नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने राज्यों से कोविड-19 प्रबंधन को लेकर पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया था।
हरियाणा में फेस मास्क हुआ अनिवार्य
अब राज्य सरकारों ने केंद्र से मिले निर्देशों के बाद अपने यहां सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। हरियाणा सरकार ने एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जनता से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि गाइडलाइन को राज्य के सभी हिस्सों में लागू किया जाए।
केरल में भी बढ़ाई सख्ती
इसके अलावा केरल में भी मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। यहां गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य बीमारियों वाले लोगों के लिए भी मास्क अनिवार्य कर दिया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करने के बाद निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संबंधित मौतें ज्यादातर 60 साल से ऊपर के लोगों और अन्य बीमारियां जैसे मधुमेह से पीड़ित लोगों की होती हैं।
Comments are closed.