पीएम मोदी के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण विभाग ने लगाए 71 हजार पौधे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण विभाग ने लगाए 71 हजार पौधे
सांसद सुनीता दुगगल ने नवीन गोयल के साथ सेक्टर-9 में लगाये पौधे
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर 20 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा ने प्रदेशभर में 71 हजार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस कार्यक्रम में गुरुगाम में सिरसा की सांसद सुनीता दुगगल पहुंची।
सांसद सुनीता दुगगल ने पर्यावरण संरक्षण विभाग हरियाणा भाजपा प्रमुख नवीन गोयल के साथ मिलकर सेक्टर-9ए में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद सुनीता दुगगल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के लोकप्रिय नेता हैं। उनकी कार्यशैली की दुनियाभर में चर्चा होती है। चाहे कोरोना महामारी पर काबू पाने की बात हो या आतंकवाद से निपटने की। हर स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और योजनाओं को सराहा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज पूरे देश में कहीं पर्यावरण सुधार की दिशा में काम हो रहा है तो कहीं रक्त की कमी को पूरा किया जा रहा है। कहीं कोरोना के खात्मे को टीकाकरण हो रहा है तो कहीं स्वच्छता अभियान चलाये जा रहे हैं। यह सेवा और समर्पण का यह कार्य 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2021 तक चलाया जाएगा।
हमने पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा: नवीन गोयल
पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा एवं समर्पण के रूप में आज पूरा देश मना रहा है। देशभर में अलग-अलग तरह से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा ने अपनी ओर से उनके 71वें जन्मदिवस पर 71 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। उन्हें खुशी है कि प्रदेश के 6200 गांवों सहित शहरी क्षेत्रों में इस लक्ष्य का पूरा कर लिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के निर्देशों पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांडी के नेतृत्व में यह काम पूरा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हीरा लाल नंबरदार, एससी मोर्चा के महामंत्री नरेश नेमवाल, उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा, सचिव मनीष सौदा, आरडब्ल्यूए प्रधान प्रशांत चौहान, आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान नरेश कटारिया, कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक एवं रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य डीपी गोयल, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल, ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य प्रवीण अग्रवाल समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
I do not even know how I ended up here, but I
thought this post was great. I do not know who you are but certainly you are going to a famous blogger if you aren’t already 😉
Cheers!
my web site; judi slot indonesia