Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

21 दिसंबर को राजस्थान से हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश

29


21 दिसंबर को राजस्थान से हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का प्रवेश

राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश पर किया जाएगा जोरदार-भव्य स्वागत

पूरे हरियाणा में भारी उत्साह, अनेक लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम।   
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भारत जोड़ो यात्रा के पूरे रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने हरियाणा में यात्रा के प्रवेश स्थल हरियाणा-राजस्थान बार्डर से लेकर हरियाणा-दिल्ली बार्डर तक जहां हरियाणा में इस यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा, के पूरे मार्ग को बारीकी से देखा और भारत यात्रियों के ठहरने, भोजन आदि से संबंधित तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली, साथ ही स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिये। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इस यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन ने सत्तारुढ़ भाजपा की नींद उड़ा दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में इस यात्रा के प्रति भारी उत्साह है और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे सभी भारत यात्रियों का हरियाणा में आने पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस संबंध में चंडीगढ़ में आगामी 7 तारीख को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े तमाम प्रबंधन को अंतिम रूप दे दिया जायेगा और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय कर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस यात्रा को सफल बनाने के लिये कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

हरियाणा में फिरोजपुर झिरका से प्रवेश
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा प्रभारी विधायक राव दान सिंह, विधायक मामन खान, विधायक मोहम्मद इलियास प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने 21 दिसंबर को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश करने वाले यात्रा पॉइंट फिरोजपुर झिरका से सोहना और फरीदाबाद के आखिरी पॉइंट तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और विश्राम स्थल, प्रस्तावित जनसभा स्थलों की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बताया 21 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में फिरोजपुर झिरका से प्रवेश करेगी और गांव आकेड़ा में रुकेगी। अगले दिन 22 दिसंबर को सोहना के लाखुवास में ठहराव व सोहना (गुरुग्राम) में बड़ी जनसभा होगी। 23 दिसंबर को फरीदाबाद के बड़खल चौक पर विशाल जनसभा का आयोजन होगा।

केंद्र की नीतियों के खिलाफ लोगो का विरोध
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के विरोध में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है। हरियाणा में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है और देश में सबसे ज्यादा है। हरियाणा के युवा जहां केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोशित हैं, वहीं आम जन आसमान छूती महंगाई से त्रस्त हो चुका है। ऐसे में लोग अब आशा भरी नज़रों से काँग्रेस की तरफ देख रहे हैं। देशभर में भारत जोड़ो यात्रा जहां से भी गुजर रही है उसे जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। रोजाना लाखों की तादाद में लोग इस यात्रा में साथ जुड़कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। हरियाणा में भी भारत जोड़ो यात्रा में ऐतिहासिक जनभागीदारी होगी।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading