Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Loading...
Loading...
Loading...
Rajni

     हरियाणा उदय के तहत मुहिम को लेकर जिला में बढऩे लगा जोश                                                   

16
Loading...

     हरियाणा उदय के तहत मुहिम को लेकर जिला में बढऩे लगा जोश                                                   

Loading...

डीसी निशांत कुमार यादव ने दी जानकारी, खेलो मुहिम के लिए 5318 का पंजीकरण

                                                                  मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम से ही हरियाणा उदय कार्यक्रम का किया था शुभारंभ 

                                                                  ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मुहिम से जुडऩे के लिए खिलाडिय़ों ने दिखाया उत्साह                                     

फतह सिंह उजाला                                      गुरुग्राम, 21 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत गुरुग्राम जिला में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत खेलो गुरुग्राम मुहिम को लेकर जोश नजर आने लगा है। इस मुहिम के तहत जिला की सभी पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में वार्डवार टीम इवेंट से जुड़े खेल क्रिकेट, वॉलीबॉल, रस्साकसी के साथ-साथ व्यक्तिगत मुकाबलों से जुड़ी खेल स्पर्धाएं जिनमें एथलेटिक्स व कुश्ती को लेकर भी 5318 खिलाडिय़ों ने अपना पंजीकरण कराया है। जिला में खण्डवार आयोजित प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ी अपना दम-खम दिखा रहे हैं।

Loading...

डीसी निशांत कुमार यादव ने खेलो गुरुग्राम मुहिम की सफलता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम से ही हरियाणा उदय कार्यक्रम शुरू किया था। गुरुग्राम जिला में इस कार्यक्रम को निरंतर सराहना भी मिल रही है। जिला में एथलेटिक्स के लिए 663 खिलाडिय़ों ने, कुश्ती के लिए 280, टीम इवेंट की बात करें तो क्रिकेट के लिए 148 टीम (प्रत्येक में एक्सट्रा सहित 15 खिलाड़ी) के 2220 खिलाडिय़ों, वॉलीबॉल (शूटिंग) की 125 टीम (प्रत्येक में 9 खिलाड़ी) के 1125 व रस्साकसी की 101 टीम (प्रत्येक में 10 खिलाड़ी) के लिए 1030 खिलाडिय़ों का पंजीकरण हुआ है। खेलो गुरुग्राम मुहिम के खण्ड स्तर पर मुकाबले भी आरंभ हो चुके हैं। 

पांच हजार से अधिक खिलाडिय़ों के पंजीकरण के साथ-साथ खेलो गुरुग्राम मुहिम को लेकर जनभागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। डीसी निशांत कुमार यादव के साथ-साथ एडीसी हितेश कुमार मीणा, सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह, बादशाहपुर के एसडीएम सतीश यादव, गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव तथा पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल निरंतर अलग-अलग स्पर्धाओं में पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। वहीं जिलावासी भी इन मुकाबलों को देखने के लिए इवेंट्स में पहुंच रहें हैं।

खेलो गुरुग्राम मुहिम के नोडल अधिकारी एवं सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह ने जिला में अब तक टीम व व्यक्ति इवेंट्स की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम ब्लाक के लिए नाथुपुर में 16 जुलाई को क्रिकेट के मुकाबले आयोजित हुए थे। जिसके उपरांत 20 जुलाई तक जिला में क्रिकेट के 38, रस्साकसी के 4, वॉलीबॉल के 9, कुश्ती के 39 तथा एथलेटिक्स के 270 मुकाबले आयोजित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन 322 मुकाबलों में बड़ी संख्या में जिला की खेल प्रतिभाओं ने अपना उत्साह दिखाया है। 

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी संधूबाला ने जानकारी देते हुए बताया कि पटौदी खण्ड में क्रिकेट के मुकाबले बीती 18 जुलाई से जारी हैं। वहीं शनिवार को गांव खोड़ में कुश्ती तथा गांव ऊंचा माजरा वॉलीबॉल, रस्साकसी व एथलेटिक्स की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि पटौदी खण्ड में एथलेटिक्स के लिए 209 खिलाडिय़ों, क्रिकेट की 52 टीम, रस्साकसी की 50 व वॉलीबॉल की 52 टीमों ने पंजीकरण कराया है।  

Loading...
Loading...

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading