बोर्ड बैठक के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर बवाल, कर्मचारियों ने किया हंगामा
बोर्ड बैठक के दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर बवाल, कर्मचारियों ने किया हंगामा
अफसरों के फूले हाथ-पांव
– ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर मंगलवार की सुबह 10:00 बज्व से बोर्ड बैठक चल रही है। उत्तर प्रदेश के काफी अधिकारी लखनऊ से ग्रेटर नोएडा पहुंचे, लेकिन इसी दौरान बड़ा बवाल हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया है। इनका कहना है कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने उनके साथ भेदभाव किया है। शासन ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों की सूची मांगी थी, लेकिन अधिकारियों ने केवल अपने रिश्तेदारों और करीबियों के नाम शासन को भेजें। इसी आरोप के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाहर कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने हंगामा शुरू किया है। बड़े अफसरों और मैनेजमेंट पर आरोप हंगामा करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि वो सभी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों की सूची मांगी थी। इन कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों और मैनेजमेंट में काम करने वाले लोगों ने अपने करीबियों व रिश्तेदारों के नाम शासन को भेजे हैं। जबकि, वह काफी लंबे समय से तैनात हैं। उसके बावजूद भी उनके नाम शासन को नहीं भेजे गए। शासन ने क्यों मांगी लिस्ट? बताया जा रहा है कि इसकी सूची तैयार की जा रही है। कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों का मानना है कि बड़े अधिकारियों से जो सूची मांगी गई है, उनको परमानेंट किया जाएगा। इसी वजह से यह कर्मचारी हंगामा कर रहे हैं। इनका कहना है कि अगर परमानेंट किया जाए तो सबसे पहले उनका नाम जाए। क्योंकि वह काफी लंबे समय से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में काम कर रहे हैं।
Comments are closed.