महू की आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गबन
महू। महू की आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट में करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गबन के दोनों आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इसमें एक एएमयू में क्लर्क का काम करने वाले हवलदार को लुधियाना से और उसकी महिला साथी को दिल्ली में पकड़ा गया है महू पुलिस की टीम और सेना की टीम दोनों को महू लेकर आ रही है आरोपित क साल से रुपये अपने और महिला साथी के खाते में डाल रहा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था।
गौरतलब है कि सेना के इंफैंट्री स्कूल के अंतर्गत आने वाली आर्मी मार्क्समैनशिप युनिट में खेल से जुड़ी गतिविधियां होती हैं। इसमें लिपिकीय कार्य करने वाला हवलदार संतोष कुमार तिवारी सितंबर 2020 से लगातार ट्रांजेक्शन कर रहा था।
वह स्पोटर्स एक्टिविटी ग्रांट के नाम पर रुपये इंफैंट्री से स्वीकृत कराता था। इसके बाद वहां से आने वाले रुपये को खुद के और एक महिला दीपशिखा के खाते में भेजता था।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब विभाग द्वारा आडिट किया गया। आडिट में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी दिखी, लेकिन उन रूपयों का उपयोग कहीं नजर नहीं आया। इसमें जानकारी निकाली गई।
इस बारे में सेना के अधिकारी ने महू कोतवाली थाने में 25 मार्च को दिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की। जिसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गबन सामने आया है। पुलिस ने सितंबर 2020 से खाते की जानकारी निकाली। इसमें तीन बड़े ट्रांजेक्शन हुए हैं। जिसमें एक 32 लाख, दूसरा 52 लाख और तीसरा 54 लाख का ट्रांजेक्शन किया। इसके अलावा कई छोटे ट्रांजेक्शन भी हैं।
लोकेशन से पता चला महिला दिल्ली में है
महू एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि आरोपित हवलदार संतोष कुमार तिवारी 16 मार्च से छुट्टी पर था। वह लुधियाना निवासी है। दूसरी आरोपित दीपशिखा भी लुधियाना की रहने वाली है। दोनों को पकड़ने के लिए लुधियाना टीम भेजी गई थी। जिसमें संतोष कुमार को लुधियाना में उसके घर से पकड़ा है। जबकि महिला नहीं मिली। जब लोकेशन ट्रेस की तो दिल्ली की लोकेशन मिली। इसके बाद टीम दिल्ली गई। जहां लोकेशन पर बहुत सारी होटल थी। सभी होटल में तलाश की तो महिला एक होटल में मिली। दोनों को पकड़कर महू लाया जा रहा है। जिसके बाद पूछताछ की जाएगी।
[6:36 PM, 4/4/2023] +91 97802 68862: वर्ल्ड बैंक ने भारत के GDP ग्रोथ अनुमान में की 0.3% की कटौती, बाहरी चुनौतियों को बताया वजह
नईदिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान में थोड़ी कटौती की है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की विकास दर 6.3 फीसदी रह सकती है। इससे पहले उन्होंने जीडीपी में 6.6 फीसदी ग्रोथ का अनुमान जताया था। मंगलवार को इंडिया डेवलपमेंट अपडेट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि अच्छी बात ये है कि वर्ल्ड बैंक ने इस रिपोर्ट में भारत के महंगाई दर के अनुमान को भी घटाया है। वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2024 में भारत में महंगाई दर के अनुमान को 6.6 फीसदी से घटाकर 5.2 फीसदी कर दिया है।
Comments are closed.