27 फ़रवरी को गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे डॉक्टर अजय सिंह चौटाला: रिशीराज राणा
27 फ़रवरी को गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे डॉक्टर अजय सिंह चौटाला: रिशीराज राणा
नगर निगम चुनावों की तैयारियों का लेंगे जायजा
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम,: जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजयसिंह चौटाला 27 फ़रवरी को सुबह 10 बजे गुरुग्राम जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे तथा आगामी नगर निगम गुरुग्राम व नगर निगम मानेसर चुनावों की अभी तक कि तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही आगे के लिए दिशानिर्देश देंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए जजपा जिला अध्यक्ष रिशी राज राणा ने बताया कि 27 फ़रवरी को होने वाले जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी हेतू आज जिला कार्यालय पर जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजन पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल सुखविंद्र राठी की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष ने पार्टी के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वो कार्यकर्ता सम्मेलन को कामयाब करने के लिए पूरी एडी चोटी का जोर लगा दे तथा पार्टी में नए लोगों को भी जोड़ने के लिए पर्याप्त प्रयास करे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया था कि पार्टी को मजबूत करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार पैदा करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को हर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठकों का आयोजन करना चाहिए। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशानसिंह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं ताकि पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ आगामी चुनावों के लिए तैयार रहे।
आज की बैठक मे राष्ट्रीय प्रचार सचिव व प्रवक्ता दलबीर धनखड़, प्रदेश सचिव अतर सिंह रुहिल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर डागर, ईश्वर चेयरमैन, इंदर सिंह गोदारा, नीलम बालू, विभा पांडेय, दीपक यादव, तेजू राव, बिजेंद्र सिंह रावत, विद्या सागर, अशोक सरपंच, रतन शर्मा, नरेश यादव, रितु कटारिया, अमरनाथ जेई, महमूद अंसारी, रामनिवास फोजी, मनोज कुमार, कल्याण सिंह, राजेश बलेवा, रविंदर कटारिया, शमशेर कटारिया, कुलदीप शर्मा, सी एम विंडो मेंबर नेत्रपाल गर्ग, तेजपाल चौहान, लीला कृष्ण सेतिया, अनमोल गर्ग, सतबीर सिंह, महिपाल खटाना, इंद्रपाल सल्ले, वीरेश हंस, धर्मपाल हंस, याशीष यादव, मंजीत बैनीवाल, अजय परमार, राहुल राघव, विक्रांत कटारिया, रामबीर सरपंच, दीपक डागर सरपंच, नवीन गोड़, दीपक चौधरी, रोहित मोर, हन्नी मुदगिल, अपूर्व राव, सुभम गुर्जर, अशोक सिहाग, अरुण शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments are closed.