मकर सक्रांति के पावन पर्व पर किया दान
मकर सक्रांति के पावन पर्व पर किया दान
प्रधान संपादक योगेश

गुरुग्राम । गुरुग्राम की शीतला माता मंदिर के बाहर मकर संक्रान्ति के पर्व पर गरीबों को खिचड़ी का प्रसाद एंव जुराबों का वितरिण किया जिसमे शीतला मंडल सचिव पिंकी यादव ने शीतला मंडल ओबीसी र्मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता यादव व समाज सेवी रिंकु शर्मा मौजुद रहे व इस त्यौहार को उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया ! पिंकी यादव ने बताया कि इस दिन भुखो को खाना खिलाना महादान माना जाता है। खाना बांटने के साथ साथ कोविड नियमो का पालन किया गया।

सुुनीता यादव व रिंकु शर्मा ने कहा कि सब के सुख शांति समृद्धि की परिपूर्ण कामना की उनका कहना है कि नववर्ष का आगमन जनवरी माह में आने वाले इस्तेमाल को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। सभी को इस दिन पूजन के बाद लोग खिचड़ी खाते हैं और खिचड़ी तथा तिल का दान करते हैं। आज का दिन देशभर में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।
मकर संक्रान्ति एक बड़ा धार्मिक और महत्वपूर्ण पर्व है, जो सूर्य के उत्तरायन होने पर मनाया जाता है। इसे प्रकाश, प्रेरणा तथा अलौकिक-अध्यात्मिक अनुदानों का महापर्व भी कहते है।

इस दिन गंगा सागर पर एक बड़ा भारी मेला भी लगता हैं। इस प्रकार मकर संक्रान्ति सभी हिन्दुओं में महत्व रखने वाला एक बड़ा दिन है। तिल, मूंग दाल की खिचड़ी इत्यादि का सेवन करते हैं और इन सब चीजों का यथाशक्ति दान करते हैं। इस पर्व पर तिल का विशेष महत्व माना जाता है। तिल खाना तथा बाँटना इस त्यौहार की महानता है।
Comments are closed.