कपूरथला : सेवा को लेकर विवाद में निहंगों के दो गुटों में विवाद, किरपानों से किया हमला, चार घायल
कपूरथला : सेवा को लेकर विवाद में निहंगों के दो गुटों में विवाद, किरपानों से किया हमला, चार घायल
कपूरथला के अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बावियां साहिब में सोमवार सुबह निहंगों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इसमें किरपानों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। विवाद में चार लोग घायल हो गए। सभी को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक घायल को अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे एसपी-जांच हरविंदर सिंह की ओर से पुलिस टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच की जा रही है। कपूरथला के अमृतसर रोड पर स्थित गुरुद्वारा श्री बिवियां साहिब में काफी लंबे समय से सेवा को लेकर विवाद चल रहा था। बीते दिनों सेवा की जिम्मेवारी तरना दल के मुखी बाबा मेजर सिंह को सौंप दी गई थी। सूत्रों से जानकारी अनुसार सोमवार सुबह दो निहंग गुरुद्वारा साहिब में आए और गाली गलौच करने लगे। बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि किरपानों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस घटना में 4 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में कमलजीत सिंह (गिन्नी बावा), मनजीत बहादुर सिंह बावा, दविंदर कौर और सिमरनजीत सिंह शामिल हैं। सभी को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। गिन्नी बावा को ड्यूटी डॉक्टर्स ने गंभीर हालात के चलते अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गिन्नी बावा कपूरथला नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन का छोटा भाई है।
Comments are closed.