Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

महिलाओं परं होने वाली हिंसा और भेदभाव पर चर्चा

19

महिलाओं परं होने वाली हिंसा और भेदभाव पर चर्चा

हरियाणा में ब्रेकथ्रु ने शुरू किया ‘दखल दो‘ अभियान

एक  रिपोर्ट महिलाओं के खिलाफ 3.78 लाख मामले दर्ज

फतह सिंह उजाला
पटौदी।
   पटौदी हलके के सिधरावली और फर्रुखनगर  ब्लाक के खेंटावास और सैदपुर गांव में दखल दो अभियान के बारे में ग्रामींणों सहित छात्र वर्ग को जानकारी देते हुए, गीत मेरे गाँव के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसमे महिला एवं बाल विकास विभाग ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में गीतों के माध्यम से महिलाओं के जीवन में होने वाली हिंसा और भेदभाव को दर्शाते हुए समुदाय से चर्चा की गई।

ब्रेकथ्रु ने इस अभियान की शुरुआत दिसंबर 2020 को की थी । ‘दखल दो’ जिसका अर्थ है श्हस्तक्षेप करना।  इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर राजकुमार राव ने कहा, मैं ‘दखल दो’ अभियान के लिए ब्रेकथ्रु के साथ हाथ मिलाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मेरा दृढ़ विश्वास है कि इस तरह के प्रयास हमें महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने में मदद करेंगे।

सिधरावली गांव से विजय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी ओर से व्यवस्था की। हाल के वर्षों में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा के मामले, विशेष रूप से सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते हुए देखे गए हैं। एनसीआरबी-2018 की  रिपोर्ट के अनुसार देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध के लगभग 3.78 लाख मामले दर्ज हुए हैं। इस मौके पर ब्रेकथ्रु की अध्यक्ष और सीईओ सोहिनी भट्टाचार्या ने कहा ब्रेकथ्रु एक ऐसा माहौल बनाने के लिए समर्पित है जिसमें महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव अस्वीकार्य हो। ‘दखल दो’ कैंपेन जागरूकता बढ़ाने, कार्रवाई को प्रेरित करने और अधिक लोगों को लिंग आधारित हिंसा ( जेंडर बेस्ड वॉयलेंस) को नकारते हुए ष्और नहींष् कहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया है।

जमीनी स्तर के साथ ‘दखल दो’ अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और उन्हें अभियान से जोड़ने के लिए हम सोशल मीडिया सहित मीडिया के विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं। यदि आपने हस्तक्षेप करके यानी किसी महिला के साथ होने वाली संभावित हिंसा की घटना को रोकने के लिए दखल दिया है। तो ब्रेकथ्रु की वेबसाइट पर ‘दखल दो’ के पेज पर जाकर अपनी कहानी को शेयर करें।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading