Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

नौजवान पीढ़ी गौसेवा  में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें – दीपेन्द्र       

18

नौजवान पीढ़ी गौसेवा  में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें – दीपेन्द्र                                                                                 गौसेवा ऐसा कार्य है जिसको करने से आत्मिक  शांति मिलती                                                                                  केवल  जय बोलने से गौवंश नहीं बचेगा इसके लिये ठोस कदम उठाने होंगे

फतह सिंह उजाला   हेलीमंडी। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज हेलीमंडी, फर्रुखनगर में आयोजित गौशाला के वार्षिक समारोह में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गौसेवा का कार्य हमारे धर्म व संस्कृति से जुड़ा हुआ कार्य है। जो लोग गौसेवा का काम करते हैं उन्हें ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये बहुत ही पुण्य का कार्य है। उन्होंने नौजवान पीढ़ी से गौसेवा के काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और कहा कि गौसेवा ऐसा कार्य है जिसको करने से आत्मिक शांति मिलती है। दीपेन्द्र हुड्डा ने गौशाला कमेटी को इस कार्यक्रम के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

दीपेन्द्र हुड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पाश्चात्य सभ्यता को नजदीक से देखा है लेकिन हम सभी को अपने देश की सभ्यता और धर्म को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केवल गौमाता की जय बोलने से गौवंश नहीं बचेगा इसके लिये ठोस कदम उठाने होंगे। गौवंश की जो दुर्गति इस सरकार के दौरान हुई है इससे पहले कभी नहीं हुई। दीपेंद्र हुड्डा ने बताए कि हरियाणा सरकार गौवंश के लिए नाम मात्र का अनुदान देती है जो प्रति गौवंश के हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। आज महंगाई के इस जमाने में इतनी कम राशि से गौवंश का पेट नहीं भरा जा सकता। उन्होंने बताया कि हरियाणा से लगते पड़ोसी राज्यों राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सरकारें गौवंश के लिए गौशालाओं को प्रतिदिन प्रति गाय के हिसाब से अनुदान राशि देती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुधीर चौधरी, सुनीता, काला निमाणा, श्रीपाल चौहान, गौशाला प्रधान ओमवीर, मदन सरपंच, मदनलाल गुप्ता, सुरेंदर गर्ग, गोल्डी गुप्ता, धर्मपाल, आनन्द भूषण गोयल, नरेश गर्ग, शिवकुमार, अमित, मुकेश मित्तल, दीपक शर्मा, नितिन गर्ग, दुष्यंत, प्रदीप, अनिल, राज प्रधान, मलखान सरपंच समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।  

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading