Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

धनखड़ का दावा ऐलनाबाद के 95 प्रतिशत किसान भाजपा के साथ

13

धनखड़ का दावा ऐलनाबाद के 95 प्रतिशत किसान भाजपा के साथ

ओम प्रकाश धनखड़ बोले ऐलनाबाद उपचुनाव मंे भाजपा की नैतिक जीत

ऐलनाबाद हार के बावजूद भी उससे भाजपा के नेताओं का हौसला बढ़ा

ऐलनाबाद के 95 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र के किसान भाजपा नीतियों के साथ

फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम।
 किसान आंदोलन के बीच ऐलनाबाद उप चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को वोट मिले हैं, हार के बावजूद भी उससे भाजपा के नेताओं का हौसला बढ़ा है। नतीजों के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गुरुग्राम में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि विरोधी राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने किसान आंदोलन के नाम पर हमारे खिलाफ जिस तरह का माहौल ऐलनाबाद में बनाने की कोशिश की, उसे  वहां के लोगों ने नकार दिया और भाजपा प्रत्याशी को दिल से वोट किया। जिसके चलते हमें पिछली बार के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट अधिक मिला। इससे साफ हो गया है कि ऐलनाबाद जैसे 95 प्रतिशत ग्रामीण हल्के के किसान भी भाजपा की नीतियों के साथ खड़े हैं।

अभय को नैतिक रूप से हराया
धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में सरेंडर नहीं किया होता तो निश्चित ही परिणाम भाजपा के पक्ष में होते। भाजपा ने पूरे दम से विकास के मुद्दों पर ऐलनाबाद चुनाव लड़ा और विपरित परिस्थितियों में भी आईएनएलडी को टक्कर दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि अभय चौटाला भले ही कुछ हजार वोटों से जीत गए हैं, लेकिन जिस मुद्दे पर उन्होंने इस्तीफा देने के बाद यह चुनाव लड़ा, उस मुद्दे पर ऐलनाबाद की जनता ने अभय को नैतिक रूप से हरा दिया है।  जिसे आईएनएलडी का गढ़ माना जाता रहा है, वहां भाजपा को लगभग 60 हजार वोट मिलना इस बात का परिचायक है कि ऐलनाबाद में अब भय और अहंकार का गढ़ ढह रहा है।

कांग्रेस थोड़े वोट और ले लेती तो , भाजपा ही जीतती
किसान आंदोलन के बीच इतनी बड़ी संख्या में भाजपा को मिले वोटों के एक सवाल पर धनखड़ ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध के नाम पर विपक्षी पार्टियों ने नफरत की राजनीति की, लेकिन हमने ऐलनाबाद के विकास की बात की। इसलिए हमें बड़ी संख्या में वोट मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ज्यादा नीचे चली गई। अगर कांग्रेस कुछ वोट और ले जाती तो परिणाम भाजपा के पक्ष में होता। राजनीति षडयंत्र के चलते किसान आंदोलन की आड़ में विपक्ष के लोगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गांव में घुसने और वोट मांगने तक से रोका गया, लेकिन इसके बावजूद हमने गांव-गांव जाकर क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगे।  ऐलनाबाद के लोगों ने हमारी बातों पर विश्वास किया और हमें ऐतिहासिक रूप से वोट किया।

किसान मोदी और मनोहर के साथ
धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव को  पकड़ कर रखा। जिसके कारण हमें 40 प्रतिशत वोट मिल पाया। जबकि पिछली बार भाजपा का वोट प्रतिशत मात्र 30 प्रतिशत रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं और उपचुनाव के नतीजे ये बताते हैं कि ऐलनाबाद जैसे 95 प्रतिशत ग्रामीण हल्के के किसान भी मोदी और मनोहर के साथ हैं। इस कांफ्रेंस में भाजपा के सचिव समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश के मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, जिला महामंत्री मनीष गाड़ोली आदि नेता उपस्थित थे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading