Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

भगवान राम के जयकारे लगाते चल रहे भक्त रामनवमी शोभायात्रा का शहर में प्रवेश

17

भगवान राम के जयकारे लगाते चल रहे भक्त:रामनवमी शोभायात्रा का शहर में प्रवेश; हाथों में हनुमान पताकाएं

जोधपुर
श्री राम नवमी महोत्सव को लेकर शहर में आज यातायात व्यवस्था में भी बदलाव रहेगा।
जोधपुर में रामनवमी के मौके पर गुरुवार को घंटाघर से निकली शोभायात्रा ने जयकारों के साथ दोपहर 12.30 बजे शहर में प्रवेश किया। शोभायात्रा में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता और शहरवासी भगवा झंडे लेकर शामिल हैं। भगवान राम के जयकारों के साथ शोभायात्रा शहर के भीतरी इलाकों से गुजर रही है।

शहर के घंटाघर से सुबह 10 बजे से शोभायात्रा शुरू हुई थी। यात्रा में 500 महिलाएं ध्वज लेकर मंगल गीत गाते हुए आगे चल रही हैं। इस बार शोभायात्रा में 450 झांकियां शामिल हैं। सामाजिक समरसता राष्ट्रीय एकता व पर्यावरण का संदेश देती झांकियां भी शामिल हैं।

जयकारों के साथ शहर में प्रवेश करती शोभायात्रा। हनुमान पताका लिए वीएचपी कार्यकर्ता।
जयकारों के साथ शहर में प्रवेश करती शोभायात्रा। हनुमान पताका लिए वीएचपी कार्यकर्ता।
शोभायात्रा घंटाघर से रवाना होकर कटला बाजार अड्डा बाजार खंडा फलसा जालोरी गेट गोल बिल्डिंग होते हुए सरदारपुरा स्थित सत्संग भवन पहुंचकर विसर्जित होगी। रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉक्टर केआर डउकिया ने बताया हर बार की तरह इस बार भी धूमधाम से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही है।

शोभायात्रा में भगवान राम की मुख्य झांकी। आरती उतार कर यात्रा रवाना की गई।
शोभायात्रा में भगवान राम की मुख्य झांकी। आरती उतार कर यात्रा रवाना की गई।
इसमें सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती झांकियां भी शामिल हैं। इसमें महाराष्ट्र के ढोल ताशा, दिल्ली की हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र है।

शोभायात्रा में नगर के सभी प्रमुख अखाड़े आर्य मरुधर व्यायामशाला, शिव दल, रामा दल, ओम दल, हिंद शक्ति दल, शिव शक्ति दल, भगवान दल, कृष्णा जिम्नेजियम, महादेव व्यायाम शाला, दुर्गा वाहिनी, महावीर दल, श्रीराम व्यायामशाला, देवी दल, भरत दल, बजरंग दल, हनुमान शक्ति दल, पवन पुत्र, जय भीम दल धरतीपुत्र, एकलव्य दल व्यायामशाला, भगत सिंह युवा दल, हनुमान दल व्यायामशाला आदि शामिल हो रहे हैं।

1984 से निकाली जा रही शोभायात्रा

विश्व हिंदू परिषद की ओर से जोधपुर महानगर में वर्ष 1984 से रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ राम गोयल ने बताया कि इस बार 39वा राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत एक छोटी सी शोभायात्रा के तौर पर हुई थी। आज इस शोभायात्रा में शहर भर के लोग शामिल होते हैं।

राम जन्मोत्सव को लेकर वृंदावन से भगवान श्री राम दरबार के लिए पोशाक सिलाई गई है।
राम जन्मोत्सव को लेकर वृंदावन से भगवान श्री राम दरबार के लिए पोशाक सिलाई गई है।
समिति महामंत्री महेंद्र उपाध्याय ने बताया इस बार शोभायात्रा का 100 से अधिक जगह पर स्वागत किया जाना है। कई जगह पर तोरण द्वार लगाकर समाजसेवी और व्यवसाय संस्थाएं सम्मान कर रहे हैं। संपत भाटी ने बताया इस बार नगर के प्रमुख संतों के साथ विभिन्न जाति बिरादरी के प्रमुखों का स्वागत मंच पर किया जा रहा है। दोपहर 12:00 बजे संतों के सानिध्य में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया।

रामनवमी शोभायात्रा के चलते गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से निकल रहे हैं। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) विनीत कुमार बंसल ने बताया कि शोभायात्रा सुबह घंटाघर से भीतरी शहर से सरदारपुरा सत्संग भवन पहुंचेगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

यातायात व्यवस्था में ये किए बदलाव

शोभायात्रा के दौरान घंटाघर की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन आने-जाने पर रोक है। सिर्फ पैदल आने वालों को छूट है। रूट- 6 व 10 की सिटी बसें घंटाघर की तरफ नहीं जा सकती। घंटाघर से आड़ा बाजार होकर जालोरी गेट तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद है।

शोभायात्रा का अगला सिरा बालवाड़ी पहुंचने पर शनिश्चरजी का स्थान, 5वीं रोड की तरफ से आने वाले यातायात को 5वीं रोड, 12वीं रोड व रेजीडेंसी की तरफ डाइवर्ट किया जाएगा। नई सड़क चौराहे से जालोरी गेट जाने वाले यातायात को पुरी तिराहा, रेलवे स्टेशन, ओलिंपिक तिराहा, तारघर मोड़, मेहता भवन, जलजोग होकर 12वीं रोड की तरफ संचालित हो रहे हैं।

शोभायात्रा के सत्संग भवन में प्रवेश करने तक शोभायात्रा में शामिल होने वाहन ही शनिश्चरजी का स्थान से जालोरी गेट, एमजीएच से जालोरी गेट, ओलम्पिक तिराहा से जालोरी गेट और जालोरी गेट से गोल बिल्डिंग तक आ जा सकते हैं। बीमार व मरीजों के लिए अस्पताल आने-जाने वालों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading