Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

फर्रूखनगर मॉडल संस्कृति स्कूल में खेल नर्सरी की मांग                                                             

23

फर्रूखनगर मॉडल संस्कृति स्कूल में खेल नर्सरी की मांग                                                             

बादशाहपुर के एमएलए राकेश दौलताबाद को सौंपा मांग पत्र                                                                                    सभी मापदंड पूरे होने के बावजूद खेल नर्सरी की अनदेखी                                                                                           

  फतह सिंह उजाला                                 

    पटौदी ।  राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रूखनगर में खेल नर्सरी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर गुरूवार को अभिभावकों और छात्र छात्राओं ने बादशाहपुर विधानसभा से विधायक एवं कृषि बोर्ड के चेयरमैन राकेश दौलताबाद को ज्ञापन सौपां ।  विधायक को सौंपे ज्ञापन में विनोद डिघलिया, हंसराज यादव, दिनेश, जय भगवान, जसवंत सिंह,  देवकरण, राजेश, नवीन, सौरभ वर्मा, स्वेता, मधु , विनित, जयबीर, मोहित, राहुल भाटिया, अमित, रौनक, शाहिल, कुणाल, रितिक आदि ने बताया कि एक तरफ तो सरकार बच्चो को खेलो से जोडने के लिए अनेकों खेल योजना लागु कर रही है । वही  राजकिय  मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रूखनगर में पढ़ने वाले बच्चों के  साथ  अनदेखी की जा रही है ।  बच्चे यहाँ रोजाना एथलेटिक्स , कबड्डी , योगा , वुसु , बासकेटबाल , क्रिकेट खेल का अभ्यास करते है । यहाँ इन खेलों का पूर्ण मानकों सहित खेल मैदान व उपकरण है । जो कि शायद ही पूरे हरियाणा राज्य में दूसरे किसी सरकारी स्कूल में नहीं है । साल सन 2020 में हरियाणा सरकार द्वारा इस विद्यालय को मॉडल में संस्कृति का दर्जा प्राप्त हुआ था । जिसके अनुसार इस विद्यालय में अच्छे स्तर की शिक्षा के साथ – साथ बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जा रहा है । जिसमें बच्चो ने जिला स्तर पर मैड़ल भी प्राप्त किये है व राज्य स्तर के प्रतिभागी भी रहे है । कुछ समय पूर्व खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरियों के लिए आवेदन मांगे गए थे । जिसमें स्कूल की तरफ से एथलेटिक्स व कबड़ी की खेल नर्सरियों के लिए आवेदन किया था । मुख्य मंत्री  मनोहर लाल  हरियाणा सरकार द्वारा एक नई पहल की गई थी । जिसके अंतगर्त सभी मॉडल संस्कृति स्कूलों को खेल नर्सरी के लिए आवेदन करना जरूरी था । इस विद्यालय की तरफ से सभी मापदंड पूरा करते हुए आवेदन किया था । नर्सरियों की सूचि जारी की गई , जिसमें गुरुग्राम जिले की एक मात्र एथलेटिक्स व कबड़ी नर्सरी इस विद्यालय को ना मिलकर , अन्य प्राईवेट स्कूलों को मिली है । जो स्कूल के बच्चों के साथ हुए अन्याय की जांच करवाकर , इनको न्याय दिलांए ।Attachments area

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading