Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

असम के मुख्यमंत्री की चुनौती के बीच, रविवार को गुवाहाटी आएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

17

असम के मुख्यमंत्री की चुनौती के बीच, रविवार को गुवाहाटी आएंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को असम पहुंच रहे हैं। वे गुवाहाटी के भरालुमुख में आयोजित होने वाली एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर आप के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। दूर-दूर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुवाहाटी आने शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान अरविंद केजरीवाल कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की असम यात्रा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की चुनौती के बीच हो रही है, जिसमें हिमंत ने शुक्रवार को ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘कायर’ करार देते हुए और विधानसभा परिसर के बाहर उनके खिलाफ बोलने की चुनौती दी।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading