दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया, अब आरसीबी और मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह आसान
दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया, अब आरसीबी और मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह आसान
आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद दिल्ली की टीम दूसरी टीमों का खेल खराब कर रही है। इस सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 213 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 82 रन राइली रूसो ने बनाए। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने भी 54 रन की पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 46 और फिलिप सॉल्ट ने 26 रन बनाए। पंजाब के लिए सैम करन ने दो विकेट लिए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 94 रन लियम लिविंगस्टोन ने बनाए। वहीं, अथर्व ताइदे ने 55 रन की पारी खेली। दिल्ली के लिए नोर्त्जे और ईशांत ने दो-दो विकेट लिए।
Comments are closed.