Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

भोंडसी जेल में बंद 11 कैदियों के लिए यादगार बनी दीपावली

40



भोंडसी जेल में बंद 11 कैदियों के लिए यादगार बनी दीपावली

सीएम की घोषणा पर भौंडसी जेल से 11 कैदियों को मिली रिहाई

हरियाणा के स्थापना दिवस पर सीएम के द्वारा की गई थी घोषणा
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम ।
 सीएम मनोहर लाल खट्टर के द्वारा हरियाणा के स्थापना दिवस पर की गई विभिन्न घोषणाओं पर त्वरित अमल शुरू हो गया है। जेल प्रशासन ने मुख्यमंत्री द्वारा कैदियों की सजा माफी की घोषणा पर अमल करते हुए गुरुग्राम जिला कारागार भोंडसी से 11 कैदियों को रिहा किया है।
इस बारे में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 01 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा प्रदेश अस्तित्व में आया था। एक तरह से यह प्रदेश की विकास यात्रा की नई शुरुआत थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद क़ैदियों, जो वर्तमान में पैरोल पर हैं और जिनकी सजा छह महीने से कम शेष रह गयी है, उनको जेल में किए गए अच्छे आचरण के आधार पर जीवन की नई शुरुआत के लिए, उनकी सजा माफ करने की घोषणा की थी। प्रवक्ता ने कहा कि यह घोषणा जघन्य व संगीन अपराधों में दोषी ठहराए गए कैदियों पर लागू नहीं होगी। संगीन जुर्म जैसे हत्या, बलात्कार, तेज़ाब हमला और मानव तस्करी आदि के सजायफ़्ता क़ैदियों को इन आदेशों में राहत नहीं दी गयी है ।

जेल अधीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा कैदियों की रिहाई की घोषणा के अनुसार 02 नवंबर को गुरुग्राम जिला कारागार भौंडसी से ऐसे 11 कैदियों को रिहा किया गया है। उन्होंने बताया कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में जेल में बंद कैदियों के सुधार व पुनर्वास के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं। कैदियों में भावनातमक रूप से परिवर्तन लाने के लिए जेल प्रबंधन द्वारा परिवार के लोगों से बात करने के लिए वीडियो कॉल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ साथ कैदियों के लिए जेल परिसर में कम्यूनिटी रेडियों की शुरुआत की गयी है। सिंह ने कहा कि उन्हें पूर्ण आशा है कि हरियाणा के  स्थापना दिवस पर भोंडसी जेल से रिहा किए गए उपरोक्त 11 कैदी सभ्य नागरिक बनकर अपने आचरण व परिश्रम से प्रदेश की विकास यात्रा में प्रमुखता से अपना योगदान देंगे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading