मथुरा में विदेशी नागरिक का शव मिला, 3 महीने से वृदांवन में रुका था
मथुरा में विदेशी नागरिक का शव मिला, 3 महीने से वृदांवन में रुका था
⚫ मथुरा में एक विदेशी नागरिक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। विवादित रसियन बिल्डिंग से ये शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र 60 साल है और वह अमेरिका के वेल्स शहर का निवासी बताया गया है । फ्लैट नंबर 507 में अमेरिका के रहने वाले 60 वर्षीय शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शख्स की पहचान पॉल एंथनी ओडोनिल उर्फ अच्युतानंद दास बताई जा रही है। वह 3 महीने से वृंदावन में किराए पर रह रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक, पॉल एंथनी ओडोनिल 40 साल से इस्कॉन से जुड़ा था।पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामला थाना वृंदावन कोतवाली इलाके के रमण रेती क्षेत्र का है
Comments are closed.