Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

सी वी रमन ने आज के दिन ही रमन इफेक्ट का आविष्कार किया

35

सी वी रमन ने आज के दिन ही रमन इफेक्ट का आविष्कार किया

मॉडल संस्कृति विद्यालय फर्रूखनगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया

फतह सिंह उजाला
पटौदी।
 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रूखनगर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। यह दिवस भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन के विख्यात अविष्कार रमन इफेक्ट की याद में मनाया जाता है। यह अविष्कार स्पेक्ट्रोस्कोपी से संबंधित है। सी वी रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन इफेक्ट का आविष्कार किया था। उनकी इस प्रसिद्ध खोज को सम्मानित करने के लिए 1986 में नेशनल काउंसिल आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में घोषित किया।

प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाने के लिए हर बार एक नया थीम दिया जाता है। इस वर्ष यानी 2022 में इसका थीम है, इंटीग्रेटेड अप्रोच इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर यानी- सतत् भविष्य के लिए विज्ञान और तकनीकी में एकीकृत दृष्टिकोण। प्रधानाचार्य जितेंद्र यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए श्री वेंकट रमन के जीवन उनकी खोजों उनके जीवन की कठिनाइयों का वर्णन करते हुए बच्चों को जीवन में कठिनाइयों से न घबराकर हमेशा अपने जीवन में आगे बढ़ने और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनेक मनमोहन प्रस्तुतियां दी- मुकेश ने सी.वी.रमन, हसंराज ने एपीजे कलाम, साहिल ने न्यूटन बन कर इन महान वैज्ञानिकों के बारे में सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों ने- से नो टू प्लास्टिक और अधंविश्वास से दूर विषयों पर बहुत सुंदर नाटक का मंचन किया। विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय पर पोस्टर मेकिंग, क्विज, डिबेट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं दीप्ति और खुशी ने बेहतरीन मंच संचालन किया। इस पूरे कार्यक्रम का मार्गदर्शन और निर्देशन विज्ञान प्राध्यापिकाओं विभा और सुनीता ठक्कर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अन्त में प्राचार्य जितेंद्र यादव ने समस्त अध्यापकों के साथ भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading