Current Affairs 2022
Current Affairs 2022
1. नीति आयोग की ओर से जारी “निर्यात तैयारी सूचकांक 2021” के मुताबिक कौन सा राज्य लगातार दूसरे वर्ष देश में प्रथम स्थान पर रहा है?
उत्तर : गुजरात।
2. अनिल धीरूभाई अम्बानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अम्बानी ने किन कंपनियों के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है?
उत्तर : रिलायंस पॉवर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर।
3. उत्तर प्रदेश के विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : रमापति शास्त्री।
4. पर्यावरण मंत्रालय ने हर वर्ष 05 अक्टूबर को किस दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की है?
उत्तर : राष्ट्रीय डॉल्फिन दिवस।
5. दैनिक इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनी इमामी ने रैकिट के किस ब्रांड का 432 करोड़ रूपए में अधिग्रहण कर लिया है?
उत्तर : डर्मी कूल ब्रांड।
6. फोर्ब्स के रीयल टाइम डाटा के अनुसार 270.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ कौन दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर काबिज़ हैं?
उत्तर : टेस्ला प्रमुख एलन मस्क।
7. भारतीय चित्र साधना के प्रतिष्ठित ‘चित्र भारती फिल्मोत्सव 2022’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर : भोपाल, मध्य प्रदेश।
8. फीफा वर्ल्ड कप 2022 को स्पॉन्सर करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है?
उत्तर : बायजूस।
9. टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम परियों (151) में 8 हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर : स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)।
10. मारुती सुजुकी इंडिया ने 01 अप्रैल से किसे कंपनी का नया सीईओ एवं एमडी नियुक्त करने की घोषणा की है?
उत्तर : हिसाशी ताकेची।
11. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कौन आज लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे?
उत्तर : योगी आदित्यनाथ।
12. आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद किसे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है?
उत्तर : रविंद्र जडेजा।
13. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास स्मृति ईरानी आज लाल किला में किस 10 दिवसीय महोत्सव का आगाज करेंगी?
उत्तर : भारत भाग्य विधाता महोत्सव।
14. संयुक्त राष्ट्र ने 2021-2022 के लिए भारत की विकास दर कितने फीसदी रखने रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर : 4.6 प्रतिशत।
15. जिफ तस्वीरों का अविष्कार करने वाले व्यक्ति का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : स्टीव विल्हाइट।
16. अमेरिकी गणितज्ञ डेनिस पार्नेल सुलिवन को किस सम्मान से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : एबेल पुरस्कार 2022.
17. ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स Q4 2021 में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर : तुर्की।
18. तमिलनाडु के किस शास्त्रीय पवन संगीत वाद्ययंत्र को भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया है?
उत्तर : नरसिंगपेट्टई नागस्वर्म।
19. अमेरिका की पहली अश्वेत महिला विदेश मंत्री का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या था?
उत्तर : मेडलिन अलब्राइट।
20. दुबई के नजदीक स्थित यस आइलैंड का ब्रांड एम्बेस्डर किस भारतीय अभिनेता को बनाया गया है?
उत्तर : रणवीर सिंह।
21. वास्तुकला के सर्वोच्च पुरस्कार प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2022 प्राप्त करने वाले पहले अश्वेत बन गए हैं?
उत्तर : आर्किटेक्ट, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता “फ्रांसिस केरे”।
22. दुनिया की नम्बर-1 ऑस्ट्रेलियन टेनिस खिलाड़ी ने मात्र 25 वर्ष की उम्र में खेल से संन्यास लेने की घोषणा की है उनका नाम क्या है?
उत्तर : एश्ले बार्टी।
23. 13 साल 10 महीने की उम्र में जिया राय ने समुद्र में श्रीलंका के तलाईमन्नार से तमिलनाडु के धनुषकोडी तक 29 किमी की दूरी कितने समय में तैर कर पार करके रिकॉर्ड अपने नाम किया है?
उत्तर : 13 घंटे 10 मिनट।
24. विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021 के मुताबिक लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गयी है?
उत्तर : दिल्ली।
25. दिल्ली सरकार ने विधायक सौरभ भरद्वाज को किसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया है?
उत्तर : दिल्ली जल बोर्ड।
26. किस यूनिवर्सिटी को खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड 2022 प्रदान किया गया है?
उत्तर : भुवनेश्वर स्थित कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी।
27. फिल्म गली ब्यॉय से मशहूर हुए किस रैपर का केवल 24 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
उत्तर : धर्मेश परमार।
28. तुर्कमेनिस्तान के नए राष्ट्रपति के रूप में किसने शपथ ग्रहण कर ली है?
उत्तर : ससर्दार बर्डीमुखामेदोव।
29. स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड 2022 में किसे स्पोर्टस्टार ऑफ द ईयर 2022 (पुरुष एवं महिला) प्रदान किया गया है?
उत्तर : नीरज चोपड़ा (पुरुष), मीराबाई चानू (महिला)।
30. किस राज्य की विधानसभा देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बन गयी है?
उत्तर : नागालैंड।
31. आज के दिन (23 मार्च) को देशभर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : शहीद दिवस।
32. भारत के किस पूर्व न्यायाधीश का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : न्यायाधीश रमेश चंद्र लोहाटी।
33. भारत ने वित्त वर्ष २०२१-2022 (अप्रैल 2021 से मार्च २०२२) रिकॉर्ड कितने अरब डॉलर निर्यात किया है?
उत्तर : 400 अरब डॉलर।
34. भेल (BHEL) के बोर्ड में निदेशक विद्युत का पदभार ग्रहण कर लिया है?
उत्तर : उपिंदर मथारू।
35. टेस्ट रैंकिंग में कौन सा भारतीय खिलाड़ी नम्बर 1 ऑलराउंडर बन गया है?
उत्तर : रविंद्र जडेजा।
36. केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने धूसर जल प्रबंधन एवं ग्रेवाटर प्रबंधन के लिए किस अभियान को लॉन्च किया है?
उत्तर : सुजलम 2.0
37. माली के किस पूर्व प्रधानमंत्री का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : सौमेलो बौबे माईगा।
38. आज के दिन (24 मार्च) को विश्व भर में किस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व टीबी दिवस।
39. बंगाली इंडस्ट्री के किस मशहूर अभिनेता का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
उत्तर : अभिषेक चटर्जी।
40. राष्ट्रीय पैराशूटिंग चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग का स्वर्ण पदक किसने जीत लिया है?
उत्तर : अवनि लेखरा।
41. डिजिटल भुगतान मंच फोनपे ने छोटे उद्यमियों के किस नेटवर्क का अधिग्रहण कर लिया है उसका नाम क्या है?
उत्तर : गिगइंडिया।
42. देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में किसे एक बार फिर से उत्तराखंड राज्य का मुख्यमंत्री चुन लिया गया है?
उत्तर : पुष्कर सिंह धामी।
43. भारत की किस महिला अर्थशास्त्री को यूएन उच्चस्तरीय बोर्ड में शामिल किया गया है?
उत्तर : जयति घोष।
44. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने किसे अगले 5 वर्ष के लिए एमडी एवं सीईओ नियुक्त किया है?
उत्तर : राजेश गोपीनाथन।
45. एशियाई क्रिकेट परिषद् (ACC) के अध्यक्ष जय शाह का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है?
उत्तर : 1 वर्ष।
46. ऑल इंग्लैंड ओपन बैटमिंटन चैम्पियनशिप में भारत के लक्ष्य सेन को हराकर किसने खिताब अपने नाम कर लिया है?
उत्तर : विक्टर एक्सेलसन।
47. भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को मालदीव स्पोर्ट्स अवार्ड्स २०२२ में किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?
उत्तर : स्पोर्ट्स आइकॉन 2022.
48. आज के दिन (22 मार्च) को विश्वभर में किस दिन के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर : विश्व जल दिवस।
49. आम आदमी पार्टी ने किस पूर्व क्रिकेटर को पंजाब से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है?
उत्तर : हरभजन सिंह।
50. आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्क वुड की जगह जिम्बाबे के किस बॉलर को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है?
उत्तर : ब्लेसिंग मुजरबानी।
Comments are closed.