Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत निगम अधिकारियों ने किया श्रमदान

0 2

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत निगम अधिकारियों ने किया श्रमदान
– विशेष स्वच्छता अधिकारी के नेतृत्व में चलाया श्रमदान अभियान
– मानेसर नगर निगम के सेक्टर-2,गांव नवादा और सेक्टर-8 स्थित कार्यालय में अधिकारियों,कर्मचारियों ने की सफाई
– निगम कर्मचारियों ने दिखाया उत्साह

30 अगस्त, मानेसर।

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साह के साथ 2 घंटे का श्रमदान किया। नगर निगम के सभी कार्यालयों व आसपास कर्मचारियों ने विशेष स्वच्छता अधिकारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।
नगर निगम के विशेष स्वच्छता अधिकारी प्रदीप अहलावत ने हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों के साथ श्रमदान करके मानेसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने निगम कर्मचारियों से कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से शहर को साफ-स्वच्छ रखने के लिए 11 सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में शनिवार को घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों की सफाई की गई है। इस श्रमदान अभियान से शहर को सुंदर,स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में शुरूआत हो चुकी है। निगम क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नागरियों की भागीदारी व सहभागिता के बिना हम स्वच्छता की कल्पना भी नहीं कर सकते। आमजन का नगर निगम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना जरूरी है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे जिस शहर, कस्बे, मुहल्ले या गली में रहते है, वहां पर गंदगी न फैलाएं। यदि आपके आसपास कोई अन्य व्यक्ति इधर-उधर कूड़ा या गंदगी फैला रहा है,तो अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए उसे ऐसा करने से रोकना चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयासों, सहयोग व योगदान से ही शहर को सुंदर रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्रमदान अभियान को केवल एक दिन का काम न समझें बल्कि इसे अपने जीवन में उतारें। धीरे-धीरे आदत में सुधार होने से एक दिन शहर अवश्य ही गंदगी से मुक्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading