Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

किन्नर समाज का निधि समर्पण में एक लाख 11 हजार का सहयोग

26


किन्नर समाज का निधि समर्पण में एक लाख 11 हजार का सहयोग

राम भक्तों का पहुंचने पर किन्नर समाज ने भव्य स्वागत किया

किन्नरो ने श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की मंगल कामना की

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम।
 राम मंदिर निर्माण में समाज का कोई भी अंग पीछे नहीं रहना चाहता। श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान का आज आखिरी दिन है। लेकिन अभियान के अंतिम चरण में राम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 27 फरवरी को अभियान का समापन है। राम भक्तों की टोली शुक्रवार को शक्तिनगर राम मंदिर के पास किन्नर समाज की बस्ती में पहुंची। किन्नर समाज ने निधि समर्पण में एक लाख 11 हजार रुपये की राशि का योगदान दिया। उधर, संजय ग्राम में राम भक्तों ने निधि समर्पण की अलख जगाने के लिए शोभायात्रा निकाली।

श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के अंतिम चरण में हर वर्ग, जाति, समुदाय का सहयोग मिल रहा है। इसी क्रम में निधि संग्रह अभियान की संग्रह टोली शक्ति नगर राम मंदिर के पास स्थित किन्नरों की बस्ती पहुंची। राम भक्तों के भक्ति में पहुंचने पर किन्नर समाज ने भव्य स्वागत किया। बिटिया गुरुजी ने कहा कि उनको आशंका थी कि उनका समाज इस महान कार्य में सहयोग से कहीं वंचित ना रह जाए। राम भक्तों की टोली ने उनकी बस्ती में आकर हमें इस महान कार्य में सहयोग करने का अवसर दे दिया। इस अवसर पर बिटिया गुरुजी, मीनू, करिश्मा, शशि, श्यामा किन्नरों ने राशि का सहयोग देकर कार्यकर्ताओं को कोटि-कोटि आशीर्वाद दिया। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण की मंगल कामना की। संग्रह टोली के कार्यकर्ता हरीश शर्मा, संजीव सैनी, शरद जिंदल व क्षेत्र के नगर निगम पार्षद कपिल दुआ के साथ कई राम भक्त किन्नर बस्ती पहुंचे।

संजय ग्राम में राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। निधि समर्पण अभियान में जुटे संजय शर्मा व राहुल पांडे ने बताया कि राजीव नगर में यह कार्यक्रम 25 दिनों से चल रहा है। संजय ग्राम में सरोज यादव व बबलू कटारिया के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में कार्तिकेय शर्मा, सार्थक शर्मा, वीणा गोरई, किरण कुमार, निशांत , राजकुमार शर्मा, अरुण कुमार, सुरेश शुक्ला, वरुण त्यागी, राजेश व विजय आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading