संविधान ने दिए हैं हर नागरिक को समान अधिकार: सुधीर सिंगला
संविधान ने दिए हैं हर नागरिक को समान अधिकार: सुधीर सिंगला
-कुर्बानियों के बाद हमें मिला गणतंत्र दिवस मनाने का अवसर
-गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने कही यह बात
-तावडू में गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Reporter Madhu Khatri
गुरुग्राम। देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने तावड़ू में तिरंगा फहराया। इससे पहले उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक ने शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया।
विधायक सुधीर सिंगला का कार्यक्रम में पहुंचने पर तावडू मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, भाजपा तावडू के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बिस्सर व उनकी टीम, चेयरपर्सन मनीता गर्ग, जिला संघचालक सुनील जिंदल, चेयरमैन महेंद्र गोयल, अनिल जिंदल ने का स्वागत व अभिनन्दन किया। ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में विधायक सुधीर ङ्क्षसगला ने कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने के पीछे हमारे अनेक वीरों ने कुर्बानियां दी हैं। स्वतंत्रता के आंदोलन चलाकर महापुरुषों ने अपने जीवन को बलिदान किया है। तब जाकर हमें 15 अगस्त 1947 में भारत को आजादी मिलने के साथ ही इसे लोकतांत्रिक बनाने के मकसद से देश का संविधान बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू होने के साथ ही देश को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया। इसी दिवस को देश गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता आ रहा है। संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने विद्यार्थी जीवन में हर उस बात का ज्ञान अर्जित करें, जो हमारे देश के मस्तक ऊंचा करती है। स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनियों को याद रखें। उनके बलिदान की गाथा पढ़ें। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अपनी संस्कृति को भी साथ लेकर चलना है। हमें दूसरे देशों की नहीं अपने देश की संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। अपनी मातृभाषा को सदा पहले रखें, बाकी भाषाओं को बाद में। माता-पिता, गुरुजनों का सदा आदर करते रहेगे तो जीवन में आने वाली कठिनाइयां भी खत्म हो जाएंगी।
श्री सिंगला ने आगे कहा कि देश की आजादी के बाद देश में बहुत से बदलाव हुए हैं। पिछले 8 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बहुत मजबूत हुआ है। चाहे विकास की बात करें या फिर देश की सुरक्षा की। हर कसौटी पर भारत अब खरा उतर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत को अब गंभीरता से लिया जाने लगा है। इसी तरह से हरियाणा भारत देश में महत्वपूर्ण राज्य का स्थान रखता है।
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। विधायक सुधीर सिंगला ने समारोह में बच्चों को सम्मानित किया और आर्थिक मदद भी दी।
इन सबकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा सरस्वती मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सज्जन सिंह, पार्षद मनीष वजीराबाद, विष्णु मंगला, बीडी शर्मा, सुनील सिंगला, सीएम विंडो के एमिनेंट सदस्य अमित गोयल, स्वाति टंडन अशोक डबास, सिद्धार्थ, विसम्बर शर्मा, मेहर राना, मनोज राना, विजय गुप्ता, दिनेश यादव, नवीन शर्मा, वीरेंदर कौशिक, सतीश शर्मा, मनु कौशिक, राजेश शर्मा, कुलदीप साहू, मनीष, मनीष यादव, जनेश यादव, सागर, आशीष,निक्कू, सुनील यादव, सुनील बागड़ी, सतीश यादव, मोनू यादव, कार्तिक यादव, बीडी शर्मा, अशोक यादव, पंकज दहिया, आशीष गुप्ता, निशांत अहलावत, अक्षित, प्रिंस व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
BBC डॉक्यूमेंट्री पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में हंगामा: धारा 144 लागू, कई छात्र हिरासत में; कल हैदराबाद यूनिवर्सिटी में भिड़े थे SFI और ABVP
‘आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन’ पर CS सख्त: हरियाणा के 4 विभागों से रिपोर्ट तलब; पोर्टल पर 24 घंटे में जानकारी अपडेट करने के निर्देश
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: विभाग का अलर्ट; कल 14 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, 30 को 9 जिलों में गिरेंगे ओले
फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए जाएंगे 12 चीते
दिल्ली ! पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह महाराष्ट्र के गवर्नर होंगे
Comments are closed.