राहुल गांधी के समर्थन में प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
राहुल गांधी के समर्थन में प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में आए निर्णय के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों व सभी ब्लॉकों में किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर यह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से प्रदर्शन आयोजित करने व पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी प्रमुखों व पदाधिकारियों को इसमें शामिल होने को कहा है।
राहुल गांधी को सजा देने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण : प्रतिभा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी पर मानहानि के एक मामले में सजा देने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। सच की हमेशा जीत होती हैं। पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में गुहार लगाई जाएगी और राहुल गांधी निर्दोष साबित होंगे। राहुल गांधी पर भाजपा विधायकों की टिप्पणी गलत :
राठौर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा विधायकों ने विधानसभा सदन में गलत टिप्पणी की है। गुरुवार को विधानसभा परिसर में राठौर ने कहा कि राहुल गांधी हिमाचल विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।
Comments are closed.