Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान को और गति देगी कांग्रेस- बाबरिया

11

हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान को और गति देगी कांग्रेस- बाबरिया

‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के लिए कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर्स की हुई बैठक

कांग्रेस की नीतियों व बीजेपी की नाकामियों को घर-घर तक ले जाएंगे कांग्रेसजन

बाबरिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने ली बैठक 

तीनों नेताओं ने कोऑर्डिनेटर्स को आगे के रोडमैप के बारे में समझाया

फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम, 30 जुलाईः कांग्रेस ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान को और गति देने जा रही है। इसके लिए अभियान को लेकर नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर्स को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने मंगलवार को मीडिया को दी। बाबरिया, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान आज कोऑर्डिनेटर्स की बैठक लेने गुरुग्राम पहुंचे थे। इस मौके पर तीनों नेताओं ने कोऑर्डिनेटर्स को आगे के रोडमैप के बारे में समझाया।

दीपक बावरिया ने बताया कि पहले से ही कांग्रेस चुनावी मोड में काम कर रही है। तमाम कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। लगातार नए वोटर्स व नेता कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। अब पार्टी ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान को और गति देने का फैसला लिया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को पार्टी की नीतियां व भाजपा की नाकामियां घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। चौधरी उदयभान ने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं की हौसला अफजई करते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाएगी और इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

ओलंपिक मेडल कांग्रेस की खेल नीति का परिणाम

बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने देश को दूसरा पदक दिलाने के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों पदक विजेता खिलाड़ी हरियाणा से हैं, यह प्रत्येक हरियाणवी के लिए गर्व का विषय है। प्रदेश के खिलाड़ी लगातार खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। यह कांग्रेस सरकार की खेल नीति का परिणाम है कि ओलंपिक में अब तक भारत को मिले 37 में से 23 व्यक्तिगत पदकों में से 12 हरियाणा के खिलाड़ियों ने अर्जित किये हैं। पिछले 4 ओलंपिक में देश को मिले कुल मेडल में से आधे से ज्यादा हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। पिछले ओलंपिक में करीब 25 प्रतिशत और इस बार ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे करीब 21 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा से हैं। कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार क्रांतिकारी ‘पदक लाओ, पद पाओ’ नीति नीति लागू की थी और खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये तक के नकद इनाम से सम्मानित किया था। योगेश्वर दत्त, जोगिंद्र शर्मा, अखिल कुमार, ममता सौदा, बिजेंदर सिंह, बबिता फोगाट समेत 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को कांग्रेस कार्यकाल में डीएसपी व अन्य उच्च पदों पर नियुक्ति दी थी। लेकिन बीजेपी ने आते ही इस नीति को खत्म कर दिया। लेकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से उस नीति को लागू किया था।

कांग्रेस निवेश का माहौल बनाएगी

हुड्डा ने इस मौके पर दोहराया कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश से अपराध व नशे को खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी। क्योंकि आज बदमाश इतने बेखौफ हैं कि आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। रोज कोई ना कोई व्यक्ति धमकी व फिरौती की वारदात का शिकार हो रहा है। प्रदेश से अपराध को खत्म करके कांग्रेस निवेश का माहौल बनाएगी और निवेश से रोजगार सृजन होगा। बेरोजगारी पर नकेल कसने के लिए निजी क्षेत्र में नौकरियां देने के साथ कांग्रेस खाली पड़े पदों पर 2 लाख से ज्यादा नौकरियां देगी। तमाम भर्तियां बिना पेपर लीक, बिना किसी धांधली के समयबद्ध तरीके से योग्यता के आधार पर होंगी।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading