Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यकों को संघ से डरा कर रखा: सीएम खट्टर

27


कांग्रेस पार्टी ने अल्पसंख्यकों को संघ से डरा कर रखा: सीएम खट्टर

अल्पसंख्यक समुदायों के लिए भाजपा का तीन दिनी प्रशिक्षण शिविर

भाजपा का एक ही टारगेट, भारत को अनाना दुनिया का सिरमौर

सीएम बोले भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण का बड़ा ही महत्व

किया दावा 2024 में फिर बनेगी केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव दागुबाटी पूरनदेश्वरी भी मौजूद

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । 
भारतीय जनता पार्टी का एक ही लक्ष्य है कि भारत को दुनिया का सिरमौर बनाना है। हम सत्ता को भोगने नहीं आए हैं बल्कि सत्ता के जरिए देश व समाज का उत्थान करना ही हमारा सवप्रथम लक्ष्य है। यह बात सोमवार को सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम के भाजपा प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक समुदायों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कही। इससे पहले सीएम ने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्धिकी ने सीएम खट्टर का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव दागुबाटी पूरनदेश्वरी भी उपस्थित रहीं।

सीएम खट्टर ने अलग-अलग प्रदेशों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण का बड़ा ही महत्व होता है। जैसे शरीर के लिए आत्मा का होना जरूरी है वैसे ही प्रशिक्षण का हमारे जीवन में बड़ा महत्व होता है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को अनुभवी लोगों के अनुभव का लाभ मिलता है। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता को अपना लक्ष्य मिल जाता है जिससे व देश व समाज में सकारात्मकता से काम करने का तरीका सीख जाता है। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए गए किसी भी तरह के भ्रम से दूर रहें और निडर होकर काम करें।

कांग्रेस का यही लक्ष्य , मैं, मेरा परिवार, मेरा घर,
सीएम मनोहर ने कांग्रेस पार्टी को निशाना पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस का एक ही टारगेट रहा है कि देश पर शासन कैसे किया जाए। अल्पसंख्यकों को वोट बैंक में कैसे तब्दील किया जाए। कांग्रेस ने 55 से 55 साल अपने शासन के दौरान राज भोगा है। कांग्रेस का यही लक्ष्य रहा है, मैं और मेरा परिवार, मेरा घर, इससे आगे कांग्रेस की सोच नहीं बढ़ी। जबकि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास रहा है। देश की आजादी के दौरान हुए विभाजन को पीड़ादायक बताते हुए सीएम ने कहा कि विभाजन मजहबी हुआ था। उस दौर मे उस समय कम संख्या में रह रहे लोगों को अल्पसंख्यक का नाम दे दिया ताकि लोगों में भय और असुरक्षा की भावना ना पनपें। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों में संघ का भय दिखाकर असुरक्षा की भावना पैदा कर दी। लेकिन धीरे-धीरे अब तक अल्पसंख्यकों को भाजपा की देशहित की नीतियां समझ में आने लगी है और कांग्रेस की स्वार्थी सोच और विचारधारा को समझने लगे हैं। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस को भारत माता  के जयकारा से पीड़ा होती है। मादरे वतन को सभी धर्म मानते हैं लेकिन कांग्रेस की तो सोच ही अलग है।

1984 में भाजपा की दो सीट, 2104 में पूर्ण बहुमत
सीएम ने कहा कि 1984 में भाजपा की लोकसभा में दो सीटें थी। लेकिन 12 साल के बाद अटल विहारी वाजपेयी ने सरकार बनाई हालांकि वह सरकार दूसरी पार्टियों पर निर्भर रही। अब 2104 में नरेंद्री मोदी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनीं। उन्होंने कहा कि मोदी का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास। अब अल्पसंख्यकों में खासकर मुसलमानों में भाजपा के लिए विश्वास बनने लगा है।  पड़ोसी देशों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा हमारे देश में लोकतांत्रिक तरीके से अति पिछड़े वर्ग की महिला को राष्ट्रपति बनने का मौका मिला है ऐसा सिर्फ भारत में ही संभव है। उन्होंने कहा कि शांति से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शपथ ले रही है वहीं बांग्लादेश और पाकिस्तान में मारधाड़ मची है, किसी देश का राष्ट्रपति भाग रहा है, वहां पर शांति नहीं है। उन्होंने कहा कि हम शांति और अमन चाहते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब इर्स्टन व वैस्टन एक ही हो सकते हैं तो पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी भारत में विलय संभव हो सकता है।

2024 में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार
सीएम ने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति अंतिम पायदान तक लाभ पहुंचाने की है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ नहीं पहुंचेगा तब तक देश व समाज का विकास संभव नहीं। अंत्योदय का मकसद ही अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और 2024 में भी भाजपा की ही सरकार देश व प्रदेश में बनेगी।  प्रशिक्षण शिवर के पहले दिन चार सत्रों का आयेाजन किया गया जिनमें केंद्रीय राज्यमंत्री अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के जॉन बरला ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं को बताई। उत्तर प्रदेश से राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दूसरे सत्र में सामाजिक उत्थान में पिछड़े अल्पसंख्यक समाज की भूमिका पर अपने विचार रखें। तीसरे सत्र में केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग भाजपा के रवीन्द्र साठे ने व्यक्तित्व विकास पर कार्यकर्ताओं को बताईं तथा चौथे सत्र में महेश चंद्र शर्मा राष्ट्रीय संयोजक प्रशिक्षण ने भाजपा का इतिहास और विकास पर अलग अलग राज्यों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का ज्ञानवर्धन किया।  भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजीव जैन,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान अल्पसंख्यक मोर्चा, दिल्ली प्रदेश प्रभारी वह प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम संयोजक जाकिर हुसैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश प्रदेश प्रभारी सईद अहमद, रहीश, ताहिर, वसीम अकरम,  रिजवा, मनोज यादव, असलम, अल्ताफ, लियाकत आदि भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading