Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

कांग्रेस का संगठन तक नहीं और हमारे लोकसभा चुनाव कार्यालय खुल रहे : राम बिलास शर्मा

18

कांग्रेस का संगठन तक नहीं और हमारे लोकसभा चुनाव कार्यालय खुल रहे : राम बिलास शर्मा

हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिला  मोदी को तीसरी बार पीएम बनाएं 

2024 लोकसभा चुनाव देश के सपनों को नई उड़ान देने का चुनाव

विपक्षी दल झूठ बोलकर व लालच देकर जनता को भ्रमित कर रहे

फतह सिंह उजाला 

गुरुग्राम, 30 जनवरी।  लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 देश के सपनों को नई उड़ान देने का चुनाव है। भारत विकसित और विश्व गुरू बनें इसके लिए प्रचंड बहुमत से हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यालय उद्घाटन से पहले मुख्य अतिथि राम बिलास शर्मा, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, लोकसभा क्लस्टर प्रभारी मनीष ग्रोवर, लोकसभा प्रभारी अजय गौड़, लोकसभा सहप्रभारी मनीष मित्तल सहित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का संबोधन भी सुना। यहां पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

राम बिलास शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गुरुग्राम लोकसभा से भाजपा भारी मतों से विजयी हो इस हेतु हम सब कार्यकर्ताओ को अपनी पूरी ताकत के साथ लगना होगा और शक्ति केंद्रो तथा बूथ तक हमें जाकर काम करना होगा।  शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश को विकसित बनाना है तो हमे लोकसभा चुनाव में जीतना होगा तभी हम फिर से भारत को विश्व गुरू बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल झूठ बोलकर व लालच देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन हमें जनता के बीच जाकर मोदी-मनोहर सरकार की योजनाओं और देशहित में किए गए प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को बताना होगा। यहां उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस में अभी  संगठन तक नहीं बना है और हमारे लोकसभा चुनाव कार्यालय खुल रहे हैं।

राव इंद्रजीत बोले ऐतिहासिक जीत के साथ मोदी फिर होंगे पीएम

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों-करोड़ों भारतीयों के हृदय की धड़कन बन चुके हैं। देश की जनता मोदी को चाहती है और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने के मिशन में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार ने सभी लोकसभा क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दें और एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। आज पूरा विश्व मोदी की कार्यप्रणाली से प्रभावित है। चीन जैसा देश भी मोदी की अगुआई में भारत की तरक्की की सराहना करता है।

केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किए 

कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश और देश में बहुत विकास कार्य हुए हैं और उन्होंने विशेष रूप से मैट्रो विस्तार को लेकर केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट करने में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी जी की योजनाओं और उनके काम से प्रभावित हैं इसलिए 2024 में तीसरी बार ऐतिहासिक सीटें लेकर नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। प्रेसवार्ता में मनीष ग्रोवर ने भी पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में चुनाव प्रबंधन के लिए कार्यकर्ताओं की टीम बन गई है और हम बड़े दम के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी दस लोकसभा सीटें जीतेंगे।

यह प्रबुद्ध राजनीतिज्ञ रहे मौजूद

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा प्रियदर्शी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक सुधीर सिंगला, प्रदेश मीडिया सहप्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव,  ज़िला अध्यक्ष कमल यादव, ज़िला अध्यक्ष नूँह नरेंद्र पटेल, ज़िला अध्यक्ष रेवाड़ी प्रीतम चौहान, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, बिमला चौधरी, निवर्तमान मेयर मधु आज़ाद, मुकेश शर्मा, नगर परिषद सोहना चेयरमैन अंजू देवी, ज़िला महामंत्री महेश यादव, मनीष गाडोली, रामबीर भाटी, भूपेन्द्र चौहान, महेश चौहान, गोपीचंद गहलोत, सुनील कोहली, बोधराज सीकरी, पूर्व मेयर विमल यादव, ज़िला मीडिया सहप्रमुख जयवीर यादव, नीरज यादव, प्रदेश आईटी सह प्रमुख रोहित सैनी, भानी राम मंगला, ज़ाकिर हुसैन, रवि बंसल, सतीश खोला, राष्ट्र दहिया, प्रो हंसराज, अर्जुन शर्मा, यशपाल बतरा, निवर्तमान पार्षद रवींद्र यादव, राकेश यादव, ब्रहम यादव, कुलदीप यादव, महेश यादव, धर्मबीर, उदयवीर अंजना आदि उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading