आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और उम्मीदवारों को बधाई -सुशीला कटारिया
आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और उम्मीदवारों को बधाई -सुशीला कटारिया (गुड़गांव विधानसभा महिला अध्यक्ष )
प्रधान संपादक योगेश
सुशीला कटारिया ने बताया कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने 14 नगर निगम की चंडीगढ़ में सीट जीतकर साबित कर दिया है कि पंजाब में अब आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उसी प्रकार से हम गुडगांव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर आम आदमी पार्टी का मेयर बनाएंगे ।मुकेश डागर जिला अध्यक्ष जी ने माननीय श्री सांसद जी सुशील गुप्ता जी यह आश्वासन दिया है कि जिस प्रकार पर चंडीगढ़ में आप पार्टी ने जो ऐतिहासिक जीत दर्ज की है ऐसा ही कुछ करिश्मा है गुड़गांव में भी करके दिखाएंगे। गुड़गांव विधानसभा अध्यक्ष महावीर वर्मा जी ने बताया कि चंडीगढ़ तो झांकी है ,पंजाब अभी बाकी है ।पार्टी के सभी कार्यकर्ता बहुत जोश के साथ कार्य करेंगे और गुडगांव आपको दिल्ली की तर्ज पर कार्य करके दिखाएगा ।अच्छी शिक्षा ,अच्छा स्वास्थ्य ,और शुद्ध पर्यावरण के लिए आज भी कार्य कर रहे हैं।
सुशीला कटारिया यह बताते हुए भावुक हो गई कि अरविंद केजरीवाल जी के गवर्नर मॉडल का पूरे देश में विस्तार हो रहा है ।पहली बार में ही बहुमत के बहुत करीब पहुंची AAP पार्टी। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कमाल कर दिया है ।उनके चुनाव नतीजों ने सभी कार्यकर्ताओं में अंदर जोश भर दिया है। 35 सीटों में से 14 सीटें आम आदमी पार्टी के पाले में आई। यह ऐतिहासिक जीत है वहीं भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की। हम चंडीगढ़ वासियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा अदा करते हैं जिन्होंने भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए करAAP की ईमानदार राजनीति को चुना।
Comments are closed.