Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

सीएम सुक्खू बोले- मैंने कहा था, हिमाचल की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी तो होगी श्रीलंका जैसी हालत

23

सीएम सुक्खू बोले- मैंने कहा था, हिमाचल की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी तो होगी श्रीलंका जैसी हालत

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में स्वीकारा कि मैंने कहा था कि हिमाचल की आर्थिक हालत को नही सुधारा तो यहां स्थिति श्रीलंका जैसी हो जाएगी। बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि बजट नई सोच के साथ लाया है। चंबा के हर क्षेत्र का ध्यान रखा है। हवाई कनेक्टिविटी होगी। चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए सौ करोड़ का प्रावधान किया है। पैट स्कैन सुविधा होगी। भाजपा के साथी चंबा के तीन विधायक चुनकर आए हैं, उनको भी विकास में सहयोग करना होगी। मंगला से च्वाड़ी सुरंग बनती है तो कांगड़ा का 50 किलोमीटर सफर कम होगा।

यह सबसे कम लागत में छोटी सुरंग बनेगी। संसाधन जुटाने का प्रयास किया है। शराब के ठेकों की नीलामी से आय बढ़ेगी। हमने नारा दिया शिखर की ओर हिमाचल और आपने कहा – श्रीलंका की ओर हिमाचल। सुक्खू ने नैयर की इसी पर अपनी बात स्पष्ट की। सुक्खू बोले कि सदस्य अगली बार चर्चा में हिस्सा लेने से पहले अध्ययन करके आएं। प्राइवेट बस , ट्रक और टैक्सी आॅपरेटरों को केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाणिज्य वाहन खरीदने पर कोई उपदान नहीं देती है। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विषय यह है कि सत्ता पक्ष कितना गंभीर है। यहां तो अधिकारी भी उपस्थित नहीं। सदन की गरिमा रखना सरकार का दायित्व है। सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल लोकसेवा आयोग 10 दिन में शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया सुक्खू-मुक्कू की जोड़ी बनी और होर्डिंग्स से मुकेश गायब थे। मुख्यमंत्री दस मंत्री और उपाध्यक्ष नहीं बना पाए। नौ सौ संस्थान बंद कर दिए और नायक- खलनायक बन गया।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading