सिविल डिफेंस साथियों ने निभाया मामा का फर्ज’
सिविल डिफेंस साथियों ने निभाया मामा का फर्ज’
स्वर्गीय श्रवण कुमार की भांजीयो की शादी में भरा भात
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम। सिविल डिफेंस परिवार को स्वर्गीय श्रवण कुमार की बहन मंजू व जीजा अनिल कुमार की तरफ से दो बेटियों काजल और सोनिया की शादी में सहयोग के लिए निमंत्रण आया तो सिविल डिफेंस गुरुग्राम परिवार ने इस परिवारिक कर्तव्य को पूर्ण किया। रीति अनुसार मामा द्वारा भात भरने के लिए श्रवण के बड़े भाई कृष्ण कुमार के साथ सिविल डिफेंस टीम के प्रतिनिधि सहयोग राशि के साथ गांव दिनोद, भिवानी पहुंचे। जिसमें जेपी राघव, सुकेश सैनी, प्रियंका सैनी, सुखबीर यादव, रोहित मदान, सतपाल चैहान आदि साथी इस नेक कार्य मे सम्मिलित हुए। ज्ञात रहे कि गांव नगला, झज्जर निवासी सिविल डिफेंस वालंटियर श्रवण कुमार कोरोना वैश्विक महामारी में निस्वार्थ भाव से राष्ट्रीय की सेवा करते हुए, हम सभी को छोड़कर परमात्मा के श्री चरणों मे चले गए थे। यह सम्पूर्ण सिविल डिफेंस परिवार के लिये क्षति थी। उसके निधन के बाद उसके परिवार को मदद एवं दायित्वो का निर्वाह निरंतर टीम द्वारा किया जा रहा है।
Attachments area

Comments are closed.