Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

काले कानूनों के ख़िलाफ़ जनता में आक्रोश-चौधरी संतोख सिंह।

16

काले कानूनों के ख़िलाफ़ जनता में आक्रोश-चौधरी संतोख सिंह।

रेल रोको कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद।

प्रधान संपादक योगेश

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 86वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

 किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार द्वारा थोपे गए काले कानूनों के ख़िलाफ़ जनता में आक्रोश है।उन्होंने कहा कि पूरे देश में रेल रोको कार्यक्रम को जनता का भारी समर्थन मिला है।उन्होंने कहा कि रेल रोको कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा है।उन्होने रेल रोको कार्यक्रम और धरना प्रदर्शन को शांतिपूर्वक सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन अब जन आंदोलन बन चुका है। उन्होने कहा कि काले कानूनों से आम जनता का शोषण होगा।उन्होने कहा कि किसान समस्याओं का हल सरकार को ही करना ही करना है इसलिए सरकार किसानों से बात कर तीनों काले कानूनों को रद्द करें और MSP की गारंटी का क़ानून बनाए।

धरने पर बैठने में जयप्रकाश रेहड़ू,विजय यादव शिकोहपुर,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,फूल कुमार,मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा,रेखा यादव,राजबीर पंवार,नवनीत रोज़खेडा,बलकेश बाल,बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी अरुण शर्मा,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,धरम राज भारद्वाज,राम बाबू शर्मा,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,बलवान सिंह दहिया,धर्मेंद्र यादव,विनोद यादव,सुखबीर, दलीप सिंह ठाकरान,शुभम शर्मा,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,ईश्वर सिंह पातली,बीरेंद्र सिंह कटारिया,निहाल सिंह धारीवाल,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अभय पुनिया,पंजाब सिंह, दिलावर सिंह,रामकृष्ण,सतबीर सिंह,इंद्रजीत सिंह,आकाशदीप ,दयानंद शर्मा तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading