Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

चंद्रयान के सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर पहुंचने पर एसडी स्कूल में जश्न 

8

चंद्रयान के सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर पहुंचने पर एसडी स्कूल में जश्न 

एसडी विद्यालय ककराला में मिठाई बांटकर  शिक्षक व विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर की

                                                                  फतह सिंह उजाला                                     पटौदी  23 अगस्त । चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की खुशी में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने आतिशबाजी की वहीं मिठाई बांटकर खुशी जताई | विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने कहा कि चंद्रयान की सफलता दुनिया में भारत की सबसे ऊंची छलांग है  जिसे लेकर देश के प्रत्येक नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है | उन्होंने कहा की हाल ही में एसडी विद्यालय की दो छात्राओं नैंसी व इशा का भी इसरो में चयन हुआ है जो क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है | इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रमा पर अब जीवन की राह आसान होगी | इस सफलता को लेकर दुनिया के सभी देशों की नजर भारत पर टिकी हुई हैं | दुनिया में भारत देश मजबूत स्थिति में है | इसका श्रेय देश के वैज्ञानिकों को जाता है | इस मौके पर सीईओ आर एस यादव, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव,संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह,पूर्ण सिंह, नरेंद्र यादव सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी हाजिर थे |

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading