पटौदी। बाथरुम में स्नान करने गए वृद्ध की जेब में रखे 9500 रुपए व अन्य दस्तावेज लेकर अज्ञात चोर फरार। पुलिस ने वृद्ध के बयान पर मामला दर्ज करके चोर की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को दिए बयान में 78 वर्षीय महाबीर सिंह पुत्र मामन सिंह निवासी खेडा खुर्रमपुर ने बताया कि 21 जनवरी को वह अपने वस्त्र उतार कर स्नान करने गया था। जैसे ही स्नान करके बाथरुम से बाहर निकला तो उसके वस्त्र तितर बितर पडे हुए थे। उसकी जेब में 9500 रुपए, आधार कार्ड, सीनियर सीटीजन कार्ड आदि दस्तावेज थे। जो अज्ञात चोर चोरी करके फरार हो गए।
शहद तोड़ने के चक्कर में गई जान
पटौदी। गांव पातली में नीम के पेड पर लगे मधु मक्खी के छत्ते से शहद निकालने के चक्कर में उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक की पेड से गिर कर मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक फर्रुखनगर में किराय के मकान में रहता था।जानकारी के अनुसार श्री पाल पुत्र बाबू लाल निवासी बुलाव तहसील चंदौसी जिला संभल उत्तर प्रदेश जोकि फर्रुखनगर में किराय के मकान में रहता था। 17 फरवरी को सुबह करीब आठ बजे गांव पातली में किसी मकान में लगे नीम के पेड पर मधु मक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए चढ़ा था। संतुलन बिगडने से वह पेड से नीचे गिर गया। उपचार के लिए फर्रुखनगर के एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जेब से नकदी ने गए चोर

Comments are closed.