इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलटी, चार की मौत 35 घायल
इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलटी, चार की मौत; 35 घायल*
मध्य प्रदेश के सागर जिले के छानबीला थाना क्षेत्र के निवार घाटी पर शनिवार सुबह इंदौर से छतरपुर जा रही बस पलट गई। इससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां से कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आने पर उन्हें सागर रेफर कर दिया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
दुर्घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ और छानबीला की पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गहरी नींद में सो रहे थे यात्री
बताया जाता है कि गोल्डन ट्रैवल्स की बस एमपी 16 पी 1286 इंदौर से छतरपुर जा रही थी, तभी सुबह करीब पौने छह बजे निवार के घाट पर मुड़ते समय वह पलट गई, जिससे चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में सवार यात्री गहरी नींद में सो रहे थे।
सूचना देने के बाद सबसे पहले 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। एम्बुलेंस स्टाफ ने पुलिस के सहयोग से बस में फंसे घायल यात्रियों को निकालने का काम शुरू किया। करीब आधे घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद अधिकांश घायल यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया।
Comments are closed.