Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

अंतरिक्ष से बुच और सुनीता की होगी घर वापसी, NASA और SpaceX ने लांच किया मिशन

0 7

अंतरिक्ष से बुच और सुनीता की होगी घर वापसी, NASA और SpaceX ने लांच किया मिशन

लॉस एंजेल्स। नासा और स्पेसएक्स ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक नया मानवयुक्त मिशन शुरू किया, जो नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को घर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। नासा के लाइव प्रसारण के अनुसार, अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से शुक्रवार शाम 7:03 बजे पूर्वी समय पर उड़ान भरी। लगभग ढाई मिनट बाद स्पेसएक्स ने पुष्टि किया कि फाल्कन 9 का पहला चरण अलग हो गया है। पहला चरण बूस्टर लॉन्च पैड के पास लैंडिंग ज़ोन 1 पर उतरा है।
अंतरिक्ष यान आई.एस.एस. के लिए रवाना हो चुका है। नासा के अनुसार, अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष स्टेशन पर स्वचालित रूप से डॉक करने में लगभग 28.5 घंटे लगेंगे, जो शनिवार पूर्वी समयानुसार रात 11:30 बजे निर्धारित है। नया मिशन, जिसका कोडनाम क्रू-10 है, नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री टाकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव को आई.एस.एस. ले जाएगा।
क्रू-10 के कक्षीय प्रयोगशाला में पहुंचने के बाद, नासा का स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन, जिसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव शामिल हैं, पृथ्वी पर वापस लौट आएंगे। विलियम्स और विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं, जो उन्हें आई.एस.एस. तक ले गया था।

Leave a Reply

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading