Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

हिसार में गीजर की गैस से सगे भाई मरे 13 व 8 साल उम्र, शादी में जाने के लिए बाल कटाकर आए थे, बाथरूम में मरे मिले

28

हिसार में गीजर की गैस से सगे भाई मरे:13 व 8 साल उम्र, शादी में जाने के लिए बाल कटाकर आए थे, बाथरूम में मरे मिले
हरियाणा के हिसार में गैस लीक होने की वजह से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चे गुरुग्राम में चाचा की शादी में जाने के लिए कटिंग करवाकर आए थे। दोनों एक साथ ही बाथरूम में नहाने चले गए। यह वाक्या तिलक श्याम वाली गली का है। मृतकों की पहचान तिलक श्याम गली में रहने वाले सोहम (13) और माधव (8) के रूप में हुई है।
बाथरूम में गैस लीक होने के कारण वे बेसुध हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम को दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया। दोनों बच्चों के आकस्मिक निधन के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
शादी में जाने की तैयारियों में लगा था परिवार
जानकारी अनुसार सौरभ के मामा के लड़के की गुरुग्राम में शादी थी। सौरभ की मां अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही चली गई थी। आज सौरभ ने अपने परिवार को लेकर जाना था। शादी में जाने के लिए परिवार तैयारियों में लगे हुए थे। इसी बीच दोनों भाई नजदीक ही नाई की दुकान से बाल कटवाकर आए थे।
बाथरूम की खिड़कियां बंद थीं
इसके बाद दोनों घर के फर्स्ट फ्लोर पर बने बाथरूम में नहाने चले गए। बाथरूम में उन्होंने गैस गीजर ऑन कर लिया। गैस लीक होने की वजह से दोनों अंदर बेहोश हो गए। बाथरूम की खिड़कियां बंद थी। घर में उस समय उनकी मां ही मौजूद थी। सौरभ घर के नजदीक ही बनी दूसरी शाप पर गए हुए थे।
हिसार में दोनों भाइयों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों के पिता फोटो स्टूडियो चलाते हैं।
हिसार में दोनों भाइयों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों के पिता फोटो स्टूडियो चलाते हैं।
काफी देर तक नहीं आए बाहर तो परिजनों को पता चला
जब काफी देर तक दोनों बच्चे बाथरूम से बाहर नहीं आए तो मां ने दोनों को आवाजें लगाई। परंतु बच्चों ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद मां फर्स्ट फ्लोर पर बने बाथरूम में पहुंची। दोनों गैस लीक के कारण बेसुध होकर पड़े थे। तभी पत्नी ने आनन- फानन में अपने पति को फोन किया। जिसके बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। परंतु चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के पिता सौरभ सिंघल फोटो स्टूडियो चलाते हैं।
गैस गीजर से निकलती है कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस
मेडिकल एक्सपर्ट के मुताबिक गैस गीजर LPG गैस सिलेंडर से चलते हैं। गैस गीजर से कार्बन मोनो ऑक्साइड और नाइट्रो ऑक्साइड गैस बनती है। ये गीजर बाथरूम से बाहर ही लगवाए जाते हैं। बाथरूम में ये गीजर लगवाने के लिए वेंटिलेशन की व्यवस्था भी जरूर की जानी चाहिए। गीजर से विषैली गैस शुरुआत में ही निकलती है। ऐसे में उसे ऑन करते ही बाथरूम में तुरंत न जाएं। कुछ देर वेट करने के बाद ही अंदर जाएं।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading