Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

बॉलीवुड गायिका अलका याग्निक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड , सैल्यूट है देश की इस महान गायिका को

34

बॉलीवुड गायिका अलका याग्निक ने बनाया विश्व रिकॉर्ड , सैल्यूट है देश की इस महान गायिका को

🟡 अपनी मधुर आवाज से हर किसी का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक ने लगातार तीसरे साल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उनके गानों को साल 2022 में सबसे ज्यादा सुना गया है। गायिका के गानों का हर कोई दीवाना है। 90 का दशक हो या आज का दौर हर कोई उनकी आवाज को पसंद करता है। आज वह ऐसी कलाकार बन गई है कि यूट्यूब पर भी तहलका मचा रही हैं। अलका याग्निक 14.8 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली सिंगर बन चुकी हैं। उन्होंने दुनियाभर के फेमस सिंगर्स जैसे टेलर स्विफ्ट, बियॉन्से और BTS को पीछे छोड़ दिया है। अलका याग्निक का नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड्स के ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट के मुताबिक अलका याग्निक पिछले साल यूट्यूब पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम की गई कलाकार थीं। जिनकी हर दिन औसतन 42 मिलियन के साथ 15.3 बिलियन स्ट्रीम थी। यानी हर रोज 42 मिलियन बार अलका के गाने सुने जाते हैं। सिंगर ने 14.7 बिलियन स्ट्रीम में आए बैड बन्नी को भी पछाड़ दिया। इसके अलावा BTS को भी पीछे छोड़ दिया है▪️

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading