Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

किसान मज़दूर के लिए मौत का फ़रमान हैं काले क़ानून-चौधरी संतोख सिंह।

16

किसान मज़दूर के लिए मौत का फ़रमान हैं काले क़ानून-चौधरी संतोख सिंह।

प्रधान संपादक योगेश

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 99वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।आज आशा वर्कर यूनियन की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरने पर आकर किसानों का समर्थन किया।

 किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि काले क़ानून किसान मज़दूर व ग़रीब आदमी के लिए मौत के फ़रमान है।उन्होंने कहा कि काले कानूनों से जमाखोरी तथा मुनाफ़ाख़ोरी बढ़ेगी।जमाखोरी और मुनाफ़ाख़ोरी से महँगाई बढ़ेगी।महँगाई बढ़ने से किसान मज़दूर ग़रीब व आम आदमी की मुश्किलें बढ़ेंगी और उनका जीवन दूभर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर सरकार की चुप्पी एक गंभीर विषय है।उन्होंने कहा कि लाखों किसान तीन महीने से ज़्यादा से दिल्ली की सड़कों पर बैठे हुए हैं लेकिन सरकार उनकी बात सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जनता में तीनों काले कानूनों के ख़िलाफ़ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले क़ानून वापस नहीं ले लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने पर बैठने में अनिल पंवार,मेजर एस एल प्रजापति,जयप्रकाश रेहडू,डी एस यादव,ईश्वर सिंह पातली,कॉमरेड सतबीर सिंह,जितेन्द्र सिंह, भाग चंद योगी,जय सिंह पूनिया,माइकल सैनी,डॉक्टर सारिका वर्मा,मर्गया मुक़ाम,नवनीत रोजखेडा,पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,डी एस राणा,दिलबाग सिंह,जितेंद्र क़दम,उमेद सिंह दहिया,सुबेदार दिलबाग हुड्डा,रणबीरअत्री,ईश्वर,प्रेमसिंह सहरावत एडवोकेट,कमल पहलवान गाडोली,पवन महरा, अभय सिंह कटारिया,सतीश मराठा,दलीप सिंह ठाकरान,महाबीर महरा छिल्लरकी,दिलावर सिंह,योगेन्द्र सिंह,आकाशदीप,मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,मुकेश डागर,सतबीर देशवाल,महिपाल सिंह यादव,रघुबीर सिंह सैनी एडवोकेट,राजबीर पंवार,रामनिवास यादव, महेश डागर,बलकेश बाल,विजय लाकड़ा,धर्मबीर ठकरान,महासिंह ठकरान,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,कृष्ण सिहाग सिहाग,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रामकृष्ण,सतबीर सिंह,इंद्रजीत सिंह,दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,नरेंद्र गिल,मुकेश यादव, आकाश यादव, संजय कुमार तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading