BJP प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा 25 फरवरी से जिला स्तर निकालेगी रोष रैलियां
BJP: प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा 25 फरवरी से जिला स्तर निकालेगी रोष रैलियां
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा के हस्ताक्षर अभियान की पार्टी के आला नेताओं ने शुक्रवार को समीक्षा की। अभियान की प्रगति पर चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा के आला पदाधिकारी नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के निवास स्थान पर एकजुट हुए और विशेष बैठक में भाग लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विरोध में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अभियान को पार्टी मंडल स्तर पर चला रही है।
इसी कड़ी में 25 फरवरी से जिला स्तर पर सरकार के खिलाफ रोष रैलियों का आयोजन करने का फैसला भी किया गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इस अभियान को धरातल पर किस प्रकार से सफल बनाया जाए इसके लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विस्तृत रूप से चर्चा की। साथ ही केंद्रीय बजट के अहम पहलुओं से लोगों को अवगत कराने के लिए भी अभियान चलाने पर सहमति बनी। हिमाचल प्रदेश में वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर भी इस बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। केंद्र सरकार ने देश के उत्तरी राज्यों से सीमावर्ती जिलों के लिए इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को बनाया है।
5 राज्यों के 19 जिलों के 46 ब्लॉक इस योजना के अंतर्गत चुने गए हैं। इस योजना से हिमाचल प्रदेश को भी काफी फायदा होगा। बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव प्यार सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यकारिणी के सदस्य रुपा शर्मा और गणेश दत्त उपस्थित रहे।
यह निंदनीय घटना है: राजस्थान के 2 लोगों की अपहरण के बाद कंकाल मिलने पर सीएम गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरतपुर निवासी 2-लोगों की अपहरण के बाद भिवानी (हरियाणा) में उनकी जली हुई कार में 2 कंकाल मिलने को निंदनीय घटना बताया है। उन्होंने कहा, “एक आरोपी हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।” राज्य की मंत्री ज़ाहिदा खान ने बताया कि पीड़ित परिवारों को ₹20.5-₹20.5 लाख मुआवज़ा राशि दी जाएगी।
: सीबीआई ने दिल्ली में फर्ज़ी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, ₹3 करोड़ और 15 मोबाइल फोन बरामद
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली-एनसीआर में चार स्थानों पर छापेमारी कर फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है और ₹3,09,64,100, सात लैपटॉप और 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कॉल सेंटर पर अमेरिकी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने का भी आरोप है। इस दौरान सीबीआई को अमेरिकी नागरिकों और क्रिप्टो निवेश से संबंधित दस्तावेज़ भी मिले हैं।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $8.31 बिलियन की आई कमी, 11 महीने में सबसे बड़ी गिरावट
भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, 10 फरवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $8.31 बिलियन घटकर $566.94 बिलियन रह गया। आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में 8.3% की गिरावट आई है जो पिछले 11 महीनों में सर्वाधिक साप्ताहिक गिरावट है। अक्टूबर-2021 में देश का फॉरेक्स रिज़र्व $645 बिलियन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
Comments are closed.