BJP सांसद गंभीर बोले- केजरीवाल का वादा झूठा निकला, दिल्ली गटर बन रहा है, पब्लिक से कहा- जागो, कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता, यह आपकी चुकाई कीमत है
भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भारी बारिश से अस्त-व्यस्त हुई दिल्ली और मुफ्त में सुविधाएं देने वाली सरकार की योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली वालों जागो, शहर गटर बन गया है। कुछ भी फ्री में नहीं मिलता, हर चीज की कीमत होती है। यही वो कीमत है।
दरअसल, भाजपा लगातार दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर कुप्रबंधन के आरोप लगा रही है। भाजपा का कहना है कि केजरीवाल सरकार के पास बारिश से बने हालातों को सुधारने का कोई प्लान नहीं है। दरअसल, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं। इस पर केजरीवाल की AAP सरकार का कहना है कि ये स्थिति अचानक ही बनी है क्योंकि यमुना का जल स्तर कभी इतना नहीं बढ़ा। अब सरकार की प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है। बीते दिन केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर केंद्र से मदद मांगी थी। उन्होंने कहा था कि हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी नियंत्रित रूप से छोड़ा जाए।
इसके बाद केंद्रीय वाटर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें फोन किया था और बताया कि हथनीकुंड में पानी को नियंत्रित करना संभव नहीं है। हिमाचल प्रदेश से छोड़े जा रहे पानी को रोका गया है जिससे हथनीकुंड में पानी कम होगा। इससे दिल्ली तक आ रहे यमुना के पानी में कमी आएगी। वहीं, 10 जुलाई को केजरीवाल ने कहा था- हमारा सिस्टम ऐसी बारिश के लिए नहीं बना। इस समय सभी राज्यों को साथ मिलकर काम करना चाहिए
Comments are closed.