Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

पंजाब में भाजपा नेता को हार्ट अटैक; 45 साल की उम्र में निधन, घर में मातम की चीख-पुकार

3,388

पंजाब में भाजपा नेता को हार्ट अटैक; 45 साल की उम्र में निधन, घर में मातम की चीख-पुकार

Punjab BJP Leader Died Due To Heart Attack: पंजाब के जालंधर में भाजपा के एक नेता का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। भाजपा नेता का नाम विकास बजाज है। बताया जाता है कि, बुधवार सुबह विकास बजाज ने अपनी आखिरी सांस ली। बजाज की उम्र अभ्री करीब 45 साल थी और वह इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह गए। विकास के निधन से उनके घर में मातम पसर गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताते हैं कि, मौजूदा समय में विकास बजाज के पास संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं थी लेकिन फिर भी वह पार्टी के साथ पूरी कर्मठता के साथ जुड़े हुए थे। हालांकि, विकास पहले पार्टी में कई जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके थे।

जालंधर लोकसभा सीट से सांसद का निधन

मालूम रहे कि, हाल ही में जालंधर लोकसभा सीट से सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया था। संतोख सिंह चौधरी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल थे और इसी दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था और उनकी मौत हो गई थी। चौधरी 76 साल के थे।

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके थे संतोख सिंह चौधरी

संतोख सिंह चौधरी का जन्म 18 जून 1946 को जालंधर में हुआ था। संतोख सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से उच्च शिक्षा प्राप्त की। राजनीति में उनकी रूचि ने उन्हें एक दिग्गज नेता बना दिया। संतोख सिंह की पंजाब के दिग्गज नेताओं में गिनती होती थी। वह पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। संतोष सिंह ने जालंधर लोकसभा सीट से 2014 का चुनाव भी जीता था। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी संतोष सिंह ने जालंधर सीट से दोबारा जीत हासिल की। इस समय उनका जालंधर लोकसभा सीट से ही संसदीय कार्यकाल चल रहा था।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading