Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

संडे को गुरुग्राम में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

41

संडे को गुरुग्राम में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

इस बैठक का केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर करेंगे शुभारम्भ

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का होगा समापन संबोधन

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम ।
 इस बार भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गुरुग्राम में होगी। यह बैठक रविवार,19 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित अपेरल हाऊस के सभागार में आयोजित की जाएगी। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद  राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में होने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय  नरेंद्र तोमर करेंगे। दीप प्रज्जवलन के बाद तोमर पहला सत्र लेंगे और कृषि संबंधी पार्टी की नीतियों को रखेंगे।

इस बैठक में शाम के अंतिम सत्र  में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपना संबोधन रखेंगे। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में संगठनात्मक विषयों पर संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी अपना उद्बोधन देंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर माण्डी, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख मनोज यादव और विजय यादव ने बताया कि इस बैठक में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सम्मिलित होंगे।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading