Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.
Rajni

राव नरेंद्र के नेतृत्व में कांग्रेस की मजबूती को पचा नहीं पा रही बीजेपी: पंकज डावर

0 0

राव नरेंद्र के नेतृत्व में कांग्रेस की मजबूती को पचा नहीं पा रही बीजेपी: पंकज डावर
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर लगाये जा रहे बेबुनियाद आरोप
-भाजपा ने जांच एजेंसियों को बना रखा है कठपुतली
गुडग़ांव। कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पर लगे आरोपों को गुडग़ांव जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने भाजपा की राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि झूठे व बेबुनियाद आरोपों के साथ कानूनी कार्रवाई करवाना भाजपा सरकार की बौखलाहट का नतीजा है।
पंकज डावर ने कहा कि भाजपा हमेशा ही कांग्रेस के खिलाफ जांच एजेंसियों को कठपुतली की तरह इस्तेमाल करती नजर आई है। भाजपा को जब कहीं अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आती है तो वह द्वेष में किसी भी क्षेत्र में सीबीआई, ईडी को आगे करते विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अपनी खीझ निकालती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा से ही देश में विपक्षी नेताओं के खिलाफ षडयंत्र रचे हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। वहां प्रचार जोरों पर है। भाजपा वहां जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन भी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। हर तरह से वहां पर विपक्ष एकजुटता से चुनाव प्रचार में जुटा है। हरियाणा में बिहार राज्य के लाखों लोग रहते हैं। कांग्रेस उन लोगों से संपर्क साधकर बिहार चुनाव में वोट डालने की अपील कर रही है। बिहार के लोग खुलकर महागठबंधन को समर्थन दे रहे हैं। भाजपा को यह सब मंजूर नहीं।
पंकज डावर ने कहा कि जो भाजपा ईवीएम के सहारे चुनाव जीतती आ रही है, उसे बिहार चुनाव में हार का डर सताने लगा है। वह किसी न किसी बहाने से विपक्ष को डिस्टर्ब करने का काम कर रही है। भाजपा के इशारे पर ही हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाना इस बात को सत्यापित करता है कि भाजपा डरी हुई है। चुनावों के समय में विपक्ष के नेताओं के खिलाफ भाजपा सरकार ने हमेशा यही ईडी, सीबीआई को हथियार बनाकर चलाया है। पंकज डावर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनते ही राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने का काम किया है। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट और अनुशासित पार्टी है। यह भाजपा को हजम नहीं हो रहा। इसलिए भाजपा कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ वर्षों पुराने मामले में कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर कमजोर करने का प्रयास कर रही है। भाजपा इसमें कभी सफल नहीं होगी। 

Leave a Reply

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading