भाजपा जनता को गुमराह कर श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रही – कैप्टन अजय
भाजपा जनता को गुमराह कर श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रही – कैप्टन अजय
हमारी माताएं और बहने प्रतिदिन मंदिरों में तथा घर में दीप भी जला रही
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जनता की आवाज बुलंद कर रहे
राहुल गांधी यात्रा में सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय की बात कर रहे
कैप्टन अजय ने चलाया घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 18 जनवरी। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने गांव उटोन, राठीवास, रंगाला, खोरी और चूँदिका मैं घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान चलाया। पूर्व मंत्री का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कैप्टन अजय सिंह यादव ने बताया हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गत 15 जनवरी से यह अभियान चलाया है । जिसके तहत जनता के बीच जाकर महंगाई, बेरोजागरी, अपराध और महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा।
इसी कड़ी मे सोहना विधानसभा से घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस की शुरुआत की है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा राहुल गांधी जी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश की जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय की बात कर रहे हैं। यादव ने कहा श्री राम हमारे कण -कण में बसे हुए हैं और हमारी माताएं बहने प्रतिदिन अपने घर में दीप भी जलाती हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी देश की जनता को गुमराह कर श्री राम के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा की सरकार बनने से पहले वायदा किया था हर वर्ष 2 करोड़ रोजगार हर किसी के खाते में 15 लाख, उन सबसे ध्यान भटका कर अब लोगों की भावनाओं के साथ खेला जा रहा है।
लोग गठबंधन सरकार से तंग
यादव ने बताया कांग्रेस के संकल्प पत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति का संकल्प है, तो महंगाई से सभी वर्गों के लोगों को राहत देने के लिए 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने, व्यापारियों को इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति दिलवाने, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने जैसे संकल्प हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सभी वादों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सभी वर्गों के लोग गठबंधन सरकार से तंग हैं और उन्होंने कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में सभी दसों सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी और एक बार फिर से हरियाणा में कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर भरत सिंह तोंगड, सतबीर पहलवान, शेखर गुर्जर के अलावा सैकड़ो की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Comments are closed.