राजस्थान में बनने जा रही है भाजपा सरकार: सुधीर सिंगला
राजस्थान में बनने जा रही है भाजपा सरकार: सुधीर सिंगला
-विधायक सुधीर सिंगला ने अलवर शहर विधानसभा में किया चुनाव प्रचार
-भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा व रामगढ़ विस में भाजपा प्रत्याशी जय आहुजा के लिए किया प्रचार
प्रधान संपादक योगेश
गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला राजस्थान चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने अलवर साउथ की अलवर शहर विधानसभा व रामगढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करके एक मजबूत सरकार का गठन करें। इस दौरान बुलन्दशहर के सांसद भोला सिंह भी मौजूद रहे।
विधायक सुधीर सिंगला ने चुनाव प्रचार में अलवर साउथ की अलवर शहर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विधायक संजय शर्मा व रामगढ़ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जय आहूजा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। विधायक ने अलवर के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता के साथ विस्तृत बैठक की। सभी विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व लोगों का उत्साह और जोश भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में जनहित की योजनाओं के नाम पर प्रदेश की जनता को ठगा है। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। चुनाव प्रचार से पहले भी वे राजस्थान आए थे। उस दौरान लोगों से व्यक्तिगत तौर भी बातें हुई। फीडबैक लिया गया। यही निष्कर्ष निकला कि राजस्थान की सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है।
चुनाव प्रचार के दौरान विधायक सुधीर सिंगला के साथ मण्डल अध्यक्ष अभिषेक गुलाटी, दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा से मुकेश तंवर, धर्मवीर, अशोक यादव, गणपत राठौर, विस्तारक सियाराम, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर खंडेलवाल, जिला महामंत्री महा सिंह चौधरी, गोवर्धन सिसोडिया, जिला महामंत्री, सीताराम किराद जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा, दिनेश चौहान महामंत्री एससी मोर्चा, रमेश जाटव जिला उपाध्यक्ष, एससी मोर्चा रमेश वाल्मीकि, परशुराम, इंदरजीत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, दयानंद शर्मा पूर्व महामंत्री, दारा सिंह, धर्मचंद नापा, रोहतास जांगिड़, कार्यालय प्रभारी अभिलेख, कपिल अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.