Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

भ्रष्टाचार को लेकर महा रैली का आयोजन मे बीरू सरंपच

23

प्रधान संपादक योगेश

आज गुरूग्राम मे भ्रष्टाचार को लेकर महा रैली का आयोजन मे बीरू सरंपच से बात करते हुए कहा कि यह रैली नगर निगम हो रहें भ्रष्टाचार को लेकर है। गुरूग्राम मे लगातार भ्रष्टाचार दिन पर दिन बढता ही जा रहा है। आज इस रैली के माध्यम से लोगो को आम आदमी को जागरूक करने के लिए काम करेगी। आज ये रैली प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा देगी।
उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा, वही आम लोगों में भी इसके लिए भारी उत्साह है। इस रैली मंें गुड़गांव जिले से भारी संख्या में लोग खासकर महिलाएं युवा बच्चे आदि लोग मौजुद रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय बेरोजगारी, महंगाई, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य अहम मुद्दे हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर सड़कें, जलभराव गंदगी, टूटी हुई गलियां, स्ट्रीट लाइट आदि भी अहम मुद्दे है खास कर निगम मे हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए उपायुक्त महोदय को ज्ञापन दिया है।
आज लोग प्रदेश में एक बदलाव की उम्मीद से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। क्योंकि अब तक प्रदेश में जिस किसी भी पार्टी की सरकार रही है उसने विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ अपना और अपने लोगों का ही विकास किया है। और अब सत्ता प्राप्ति के लिए विभिन्न दलों में आपस में काफी खींचातानी चल रही है जबकि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सिर्फ और सिर्फ आप की सरकार प्रदेश में बनाने के लिए जोर लगा रहा है, ताकि आमजन को दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं दी जा सके। और गुरूग्राम मे भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। क्योंकि पार्टी का लक्ष्य जन सेवा करना ही है।

Comments are closed.

Discover more from Theliveindia.co.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading